फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Swapan Shastra Seeing Own Marriage In Dream Is Good Or Bad Wedding Dream Meaning In Hindi

Swapan Shastra: क्या आप भी सपने में देखते हैं खुद की शादी? जानिए ये किस घटना की ओर करता है इशारा

Wed, 28 Sep 2022 04:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

Seeing Own Marriage In Dream: सोते हुए सपने हर कोई देखता है। सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है।

विज्ञापन
Swapan Shastra Seeing Own Marriage In Dream Is Good Or Bad Wedding Dream Meaning In Hindi
अपनी शादी का सपना देखना - फोटो : iStock

विस्तार

Seeing Own Marriage In Dream: सोते हुए सपने हर कोई देखता है। सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। माना जाता है कि हर सपने का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। सपने में हम जो भी देखते हैं वह हमारे भविष्य के बारे में अच्छा या बुरा संकेत देते हैं। वहीं कुछ लोग बार-बार सपने में खुद की शादी होते हुए देखते हैं। यदि आपको भी इस तरह के सपने आते हैं इसका क्या मतलब हो सकता है। आइए जानते हैं...  

विज्ञापन


सपने में खुद की शादी देखना
शादी-विवाह हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। ऐसे में यदि आप सपने में अपनी शादी होते हुए देखते हैं, तो इस तरह का सपना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना आपके भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करता है। 
विज्ञापन


Male Eye Blinking: पुरुषों की बाईं आंख फड़कना देता है कई अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी मित्र या रिश्तेदार की शादी देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में खुद की शादी, अपने किसी मित्र या फिर किसी रिश्तेदार की शादी होते हुए देखते हैं, तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना आपके कार्य में कोई बाधा आने का संकेत देता है। 

खुद की दोबारा शादी होते हुए देखना 
यदि सपने में आप खुद की शादी दोबारा होते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब ये होता है कि आप अपनी शादी से खुश नहीं हैं। साथ ही इस तरह का सपना भविष्य में आपके विवाहित जोड़े में कोई अड़चन पैदा होने का संकेत देता है। 


किसी महिला को शादी के जोड़े में देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखते हैं, तो इस तरह का सपना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ ये है कि आपके जीवन में बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं।

Ashtalakshmi Stotram: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, होगी धन की वर्षा

सपने में अपनी बारात देखना  
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद की बारात देखना शुभ होता है। ऐसे सपने का मतलब है कि समाज में आपकी मान मर्यादा बढ़ेगी। आने वाले समय में आपके सोशल नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा, जिसके कारण आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed