फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि पर कैसे करें घटस्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और पूजा सामग्री

Thu, 15 Oct 2020 02:20 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 15 Oct 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Kalash Sthapana muhurat and vidhi Know all the details about Ghatasthapana
शारदीय नवरात्रि 2020: कलश स्थापना का मुहूर्त और विधि - फोटो : navratri 2020

Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। देवी शक्ति की उपासना का यह पर्व 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होती है और भक्त नौ दिनों तक माता रानी का व्रत करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन जहां शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने का विधान है तो वहीं आखिरी दिन कन्या पूजन करके व्रत खोला जाता है। आइए जानते हैं घर पर किस शुभ मुहुर्त में करें घटस्थापना, क्या इसकी संपूर्ण विधि 

Shardiya Navratri 2020 Kalash Sthapana muhurat and vidhi Know all the details about Ghatasthapana
शारदीय नवरात्रि 2020: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त - फोटो : Rohit Jha

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त  (Kalash Sthapana Muhurat)
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्तूबर 17, 2020 को 01:00 एएम
प्रतिपदा तिथि समाप्त- अक्तूबर 17, 2020 को 09:08 पीएम
घट स्थापना मुहूर्त का समय प्रात:काल 06:27 बजे से 10:13 बजे तक 
अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर क्यों स्थापित किया जाता है कलश, क्या है इसमें जल भरने और जौ बोने का महत्व

Shardiya Navratri 2020 Kalash Sthapana muhurat and vidhi Know all the details about Ghatasthapana
नवरात्रि 2020: कलश स्थापना की विधि - फोटो : SELF
कलश स्थापना की विधि (Kalash Sthapana Vidhi)
  • सबसे पहले एक पात्र लें। उस पात्र में मिट्टी बिछाएं। फिर पात्र में रखी मिट्टी पर जौ के बीज डालकर उसके ऊपर मिट्टी डालें।
  • अब इसमें थोड़े-से पानी का छिड़काव करें। अब एक कलश लें। इस पर स्वस्तिक बनाएं।
  • फिर मौली या कलावा बांधें। इसके बाद कलश को गंगाजल और शुद्ध जल से भरें।
  • इसमें साबुत सुपारी, फूल और दूर्वा डालें। साथ ही इत्र, पंचरत्न और सिक्का भी डालें।
  • इसके मुंह के चारों ओर आम के पत्ते लगाएं। कलश के ढक्कन पर चावल डालें।
  • देवी का ध्यान करते हुए कलश का ढक्कन लगाएं। अब एक नारियल लेकर उस पर कलावा बांधें।
  • कुमकुम से नारियल पर तिलक लगाकर नारियल को कलश के ऊपर रखें। नारियल को पूर्व दिशा में रखें।
  • कलश पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर प्रॉपर्टी में निवेश या नया वाहन खरीदने के लिए इस दिन का करें चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Kalash Sthapana muhurat and vidhi Know all the details about Ghatasthapana
नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की आराधना

नवरात्रि व्रत नियम के अनुसार, घटस्थापना के पश्चात् पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कलश स्थापना के बाद मां का आवाह्न किया जाता है। मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और नवदुर्गा का पहला स्वरूप हैं।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के नौ दिन और वास्तु के नौ उपाय

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Kalash Sthapana muhurat and vidhi Know all the details about Ghatasthapana
शारदीय नवरात्रि 2020: मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : social media
कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री

लाल रंग का आसन खरीदें, कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और श्रृंगारदानी आदि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed