{"_id":"5f86a6676825be1e684fc044","slug":"navratri-2020-vastu-tips-shardiya-navratri-vastu-tips-for-happiness-and-prosperties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2020 Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिन और वास्तु के नौ उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Navratri 2020 Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिन और वास्तु के नौ उपाय
अनीता जैन, वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
navratri 2020: जिन भवनों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए देवी माँ की पूजा से घर के वास्तुदोषों का शमन होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Navratri 2020 : शारदीय नवरात्रि स्थापना से लेकर दशहरा तक का समय अत्यंत पवित्र और उत्साह से परिपूर्ण होता है। इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बड़े ही चाव और भक्ति भाव से की जाती है। जगह-जगह माँ शेरावाली के पांडाल सजते है एवं श्रीराम की कथाओं का आयोजन बड़े सुंदर तरीके से किया जाता हैं। नवरात्रि में माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए हम उपवास, पूजा, अनुष्ठान आदि करते है जिससे जीवन में भय ,विघ्न और शत्रुओं का नाश होकर सुख-समृद्धि आती है। जिन भवनों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए देवी माँ की पूजा से घर के वास्तुदोषों का शमन होता है और वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
2 of 10
शारदीय नवरात्रि 2020
वास्तु में मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को देवी का रूप मानकर आदर-सत्कार करने एवं भोजन कराने से घर का वास्तुदोष दूर होता है और सुख-समृद्धि,ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य प्रकृति रूपी कन्याओं का पूजन करके साक्षात भगवती की कृपा पा सकते हैं। इन कन्याओं में मां दुर्गा का वास रहता है। कन्या पूजन नवरात्रि पर्व के किसी भी दिन या कभी भी कर सकते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
3 of 10
नवरात्रि 2020
जहाँ माता का दरबार सजा रहे है वह जगह साफ़-सुथरी हो,धूल-मिट्टी,मकड़ी के जाले नहीं हो,ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते है। पूजन कक्ष की दीवारें हल्के पीले, गुलाबी ,हरे, बैंगनी जैसे आध्यात्मिक रंग की हो तो अच्छा है,क्यों की ये रंग सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते है।काले,नीले और भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा कक्ष की दीवारों पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नवरात्रि का महत्व
- फोटो : gettyimages
वास्तुविज्ञान के अनुसार मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा का दिशा क्षेत्र ईशान कोण यानि कि उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना गया है। यहाँ माता रानी की पूजा करने से उपासक को पूजा का पूर्ण फल मिलता है,घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 10
navratri 2020
धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश में सभी ग्रह नक्षत्रों एवं तीर्थों का वास होता है। इनके आलावा ब्रह्मा, विष्णु,रूद्र,सभी नदियों,सागरों,सरोवरों एवं तेतीस कोटि देवी-देवता कलश में विराजमान होते हैं। वास्तु के अनुसार ईशान कोण(उत्तर-पूर्व)जल एवं ईश्वर का स्थान माना गया है और यहां सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इस दिशा में कलश रखने से जल तत्व से जुड़े वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।