फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2020 date time shubh muhurat and auspicious days for buying gold new bike car and invest in property

Navratri Date 2020: नवरात्रि पर प्रॉपर्टी में निवेश या नया वाहन खरीदने के लिए इस दिन का करें चयन

Tue, 13 Oct 2020 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2020 11:43 AM IST
सार

  • नवरात्रि पर विवाह कार्यक्रम को छोड़कर सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस बार ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से नवरात्रि के हर दिन शुभ संयोग बनेंगे।
  • नवरात्रि में खरीदारी के लिए हैं हर दिन शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
navratri 2020 date time shubh muhurat and auspicious days for buying gold new bike car and invest in property
नवरात्रि पर किसी शुभ कार्य को आरंभ करने या नई चीजों की खरीदारी करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 अक्तूबर से शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना होने के साथ ही नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा- आराधना विधिवत रूप से आरंभ हो जाएगी। इस बार अधिकमास के चलते नवरात्रि का पर्व एक महीने की देरी से आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि पर विवाह कार्यक्रम को छोड़कर सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस बार ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से नवरात्रि के हर दिन शुभ संयोग बनेंगे। नवरात्रि पर किसी शुभ कार्य को आरंभ करने या नई चीजों की खरीदारी करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि पर नई खरीदारी या नए काम के शुभारंभ करने पर सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इस नवरात्रि पर कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं। 

विज्ञापन

नवरात्रि और शुभ योग: सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग

इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि पर तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से प्रत्येक दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। शारदीय नवरात्रि पर चार सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवियोग बनेंगे। इसके अलावा सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। ऐसे में नई चीजों की खरीद-बिक्री और मकान या जमीन में निवेश के लिए समय बहुत ही शुभ रहेगा। 

विज्ञापन

नए वाहन के लिए शुभ मुहूर्त- 19, 25 और 26 अक्तूबर का दिन नई कार या मोटर साइकिल खरीदने के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रॉपर्टी में निवेश का शुभ मुहूर्त-  22 अक्तूबर का दिन बहुत ही शुभ रहेगा

17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग 
18 अक्टूबर, रविवार - त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
20 अक्टूबर, मंगलवार - सौभाग्य और शोभन योग 
21 अक्टूबर, बुधवार - रवियोग
22 अक्टूबर, गुरुवार - सुकर्मा और प्रजापति योग 
23 अक्टूबर, शुक्रवार - धृति और आनंद योग 
24 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग 
25 अक्टूबर, रविवार - रवियोग
26 अक्टूबर, सोमवार - रवियोग

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि पर कन्या पूजन का क्या है महत्व, किस उम्र की कन्या के पूजन से क्या है लाभ

शारदीय नवरात्रि 2020 और प्रमुख तिथियां

17 अक्तूबर- प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना कलश स्थापना
18 अक्तूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्तूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
20 अक्तूबर- मां कुष्मांडा पूजा
21 अक्तूबर- मां स्कंदमाता पूजा
22 अक्तूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
23 अक्तूबर- मां कालरात्रि पूजा
24 अक्तूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा, दुर्गा अष्टमी और महानवमी।
25 अक्तूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा, दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण।
26 अक्तूबर- दुर्गा विसर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed