फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

karwa chauth 2019: करवा माता की पूजा से पहले इस देवता की पूजा होती है जरूरी

Tue, 15 Oct 2019 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
pray lord ganesha first to seek blessings

करवा चौथ का पर्व देश भर में 17 अक्टूबर को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। महिलाएं इस व्रत में दिन भर निराहार रहकर शाम को करवा माता की पूजा करती हैं। इस व्रत में विशेष रूप से करवा माता की पूजा का विधान है। परंतु धार्मिक शास्त्रों के अनुसार करवा माता की पूजा से पहले अगर इन देव की पूजा नहीं की तो पूजा का फल नहीं मिलता है। आइए जानते है कौन है वो देव और कैसे करें उनकी पूजा अर्चना। 

pray lord ganesha first to seek blessings

प्रथम पूजनीय देव
प्रथम पूजनीय देव मां पार्वती और शिव के सुपुत्र गणपति महाराज हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी की पूजा से ही सभी तरह के शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। करवा चौथ के दिन भी करवा माता की पूजा से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। आप भी अगर चाहते है की आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो तो इस दिन नियम से सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें और फिर करवा माता की पूजा करें। आइए अब जानते हैं कि कैसे करें इस दिन गणपति जी की पूजा। 

pray lord ganesha first to seek blessings

गणपति जी की पूजा  
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की साफ सफाई कर लें। घर में गंगाजल का छिड़काव भी कर लें। साफ सफाई करने के बाद इस दिन अखंड ज्योति जलाएं और गणपति जी की प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान करवाए, फिर उन्हें नए वस्त्र पहना दें। गणपति जी को लाल रंग काफी पसंद है, उन्हें लाल फूल चढ़ाए और लाल रंग का सिंदूर भी लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pray lord ganesha first to seek blessings
modak

गणपति जी का भोग
इस दिन गणेश जी को भोग लगाना अति आवश्यक है। आप उन्हें मोदक का भोग लगाएं। अगर आप उन्हें मोदक का भोग नहीं लगा सकते हैं, तो उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाए। ऐसा कहा जाता है कि गणपति जी को मीठा काफी पसंद है।

विज्ञापन
pray lord ganesha first to seek blessings
ganesh
गणपति जी की आरती
पूजा की शुरुआत में सबसे पहले गणेश जी इस आरती को करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। 

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया। 

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। 

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। 

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। 
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।



 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed