गुरुवार 17 अक्टूबर 2019 को करवा चौथ है। महिलाएं पति के सौभाग्य और लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस बार 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है। जो शुभ फलदाई होगा। रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्या भामा योग बनेगा जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
Karwa Chauth 2019: महिलाओं को करने चाहिए ये 8 काम और इन 3 कामों से रहना चाहिए दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपवास का समय
इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद 8:18 बजे निकलेगा। करवा चौथ पर 3 ऐसे काम हैं जो औरतों को नहीं करने चाहिए। वहीं 8 ऐसे काम भी हैं जिन्हे करने से इस व्रत का पूरा फल पाया जा सकता है। जानिए क्या हैं वो काम...
करवाचौथ पर करें ये 8 काम
1 सुबह जल्दी उठ कर घर के अंदर और बाहर सफाई करें और स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाएं।
2 घर के बाहर रंगोली बनाएं और पूरे घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।
3 चौथ माता के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करने के बाद व्रत का संकल्प लें और दिनभर निराहार रहें।
4 शाम को भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं।
6 करवे मिट्टी के बर्तन में पानी भरें और ऊपर चांदी का सिक्का रखें।
7 करवे को मिट्टी के दीपक से ढंककर उस पर मिठाई रखें।
8 चंद्रमा के दर्शन करें और चौथ माता की विधि विधान से पूजा करें।
करवा चौथ ना करें ये 3 काम
1 झूठ न बोलें, घर में क्लेश न करें
2 आपस में प्रेम बनाए रखें और वाद-विवाद ना करें।
3 माता-पिता और किसी अन्य बड़े का अपमान न करें।