फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Month Vrat Tyohar List: मई माह आरंभ, जानें कब मनाई जाएगी शनि जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अन्य त्योहार

Fri, 02 May 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 02 May 2025 06:31 AM IST
सार

May 2025 Vrat Tyohar: पंचांग के अनुसार मई का महीना चतुर्थी तिथि से शुरू हो रहा है और इसमें वैशाख तथा ज्येष्ठ मास के कुछ दिन भी शामिल होंगे। यह महीना 31 मई को शनिवार को समाप्त होगा जो ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ होगा।
 

विज्ञापन
May Month Vrats Festivals Grah Gochar in May 2025 List Hanuman Jayanti Ganga Saptami and Shani Jayanti
May Maah Ke Vrat Tyohar - फोटो : adobestock

May 2025 Vrat And Festival List: साल 2025 का मई महीना 1 मई यानी आज  गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है।  यह महीना हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर, व्रत और त्योहार लेकर आया है। इस महीने की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र में हो रही है जो न केवल एक ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष है बल्कि यह समय भी विशेष ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पंचांग के अनुसार मई का महीना चतुर्थी तिथि से शुरू हो रहा है और इसमें वैशाख तथा ज्येष्ठ मास के कुछ दिन भी शामिल होंगे। यह महीना 31 मई को शनिवार को समाप्त होगा जो ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ होगा।


Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी आर्थिक समृद्धि
मई माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार होंगे जो धार्मिक दृष्टिकोण से खास महत्व रखते हैं। इसके साथ ही ग्रहों का गोचर भी आपके जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। इस महीने में एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या और कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आइए, जानते हैं इस महीने के प्रमुख व्रत, त्योहार और ग्रहों के गोचर के बारे में, ताकि आप इस महीने का सही उपयोग कर सकें और अपनी आध्यात्मिक और भौतिक जीवन यात्रा में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
Navpancham Yog: गुरु और राहु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगी अपार समृद्धि

May Month Vrats Festivals Grah Gochar in May 2025 List Hanuman Jayanti Ganga Saptami and Shani Jayanti
May 2025 Vrat Tyohar - फोटो : adobe

मई 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट
1  मई 2025    विनायक चतुर्थी व्रत
2  मई 2025    शंकराचार्य जयंती, स्कंद षष्ठी
3  मई 2025    गंगा सप्तमी
4  मई 2025    भानु सप्तमी
5  मई 2025    सीता नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयंती
8  मई 2025    मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
9   मई 2025    प्रदोष व्रत
11 मई 2025    नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
12 मई 2025    वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती, बुद्ध जयंती
13 मई 2025    ज्येष्ठ माह आरंभ, नारद जयंती
15 मई 2025    वृषभ संक्रांति
16 मई 2025    गणेश चतुर्थी व्रत, एकदंत संकष्टी चतुर्थी
20 मई 2025    कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
23 मई 2025    अपरा एकादशी व्रत
24 मई 2025    प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
25 मई 2025    मासिक शिवरात्रि, शिव चतुर्दशी व्रत
26 मई 2025    वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या
27 मई 2025    स्नान-दान अमावस, ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती
30 मई 2025    विनायक चतुर्थी व्रत

May Month Vrats Festivals Grah Gochar in May 2025 List Hanuman Jayanti Ganga Saptami and Shani Jayanti
May 2025 grah gochar - फोटो : Adobe Stock
मई 2025 ग्रह गोचर
6   मई 2025    बुध का मेष राशि में गोचर
14 मई 2025    गुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर
14 मई 2025    सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
18 मई 2025    केतु सिंह राशि में गोचर, बुध मेष राशि में अस्त
18 मई 2025    राहु कुंभ राशि में गोचर
23 मई 2025    बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर
31 मई 2025    शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर
विज्ञापन
विज्ञापन
May Month Vrats Festivals Grah Gochar in May 2025 List Hanuman Jayanti Ganga Saptami and Shani Jayanti
May 2025 Vrat Tyohar - फोटो : adobe stock

गंगा सप्तमी 
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में मां गंगा की पूजा के लिए कुछ खास तिथियां भी निर्धारित हैं। इनमें गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा मुख्य हैं। इस बार गंगा सप्तमी का महापर्व 3 मई को मनाया जाएगा।

सीता नवमी
हिंदू पंचांग के अनुसार, सीता नवमी वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष या नवमी तिथि को मनाई जाती है, जो आमतौर पर मई-जून के समय में आती है। इस बार सीता नवमी 05 मई, 2025 को मनाई जा रही है।

मोहिनी एकादशी  
7 मई को सुबह 10:19 बजे शुक्ल पक्ष की एकादशी शुरू होगी। यह 8 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि की गणना के अनुसार 8 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।

वैशाख पूर्णिमा
वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन विष्णु-लक्ष्मी जी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस साल 12 मई 2025,सोमवार को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। 

वट सावित्री व्रत
हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत मनाया जाता है। वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा। इस दिन शोभन योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग व्रत को और भी फलदायी बनाता है।

शनि जयंती
इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है।

विज्ञापन
May Month Vrats Festivals Grah Gochar in May 2025 List Hanuman Jayanti Ganga Saptami and Shani Jayanti
May 2025 grah gochar - फोटो : adobe stock

बुध गोचर: 7 मई 2025 को सुबह 4:13 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ये बुध गोचर मेष राशि में होगा। 

सूर्य गोचर:  सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में है। 14 मई, बुधवार को सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।  

राहु- केतु गोचर: मई माह में राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। ये दोनों ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान राहु जहां मीन से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु सिंह राशि में अपना स्थान लेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed