Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chhath Puja 2026 Day 3 Sandhya Arghya Time Muhurat Quotes Wallpapers Wishes

छठ पूजा का तीसरा दिन: सूर्य को अर्घ्य देने से पहले करीबियों को भेजें छठ पूजा की शुभकामनाएं

Sat, 14 Nov 2026 05:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2026 05:34 PM IST
सार

हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर संतान की प्राप्ति, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की लिए छठ पर्व पर उपवास रखा जाता है। इस बार  छठ पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य 15 नवंबर को है। आइए जानते हैं शुभकामना संदेश।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 Day 3 Sandhya Arghya Time Muhurat Quotes Wallpapers Wishes
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पर्व कठिन व्रत में से एक माना जाता है। इसमें व्रती संतान की लंबी आयु और उनकी खुशहाली के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा के लिए लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पर्व इस बार 13 नवंबर से शुरू हुआ है जिसके पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देने के साथ अपने प्रियजनों की छठ की शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन


संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं

संध्या अर्घ्य में झुके हर सिर श्रद्धा से, 
छठी मैया भर दें जीवन प्रेम और समृद्धि से।
संध्या अर्घ्य की शुभकामानाएं।

छठी मैया की कृपा से चमके हर राह, 
संध्या अर्घ्य में पूरी हो जाए आपकी हर चाह।
संध्या अर्घ्य की बहुत-बहुत बधाईयां।

डूबते सूरज को अर्घ्य अर्पण का ये पर्व है निराला।
हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर घर में हो उजियारा।
संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

इस व्रत को करने से मिलता है, संतान को दीर्घायु का वरदान
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग, उल्लास और खुशियां अपार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की शुभकामनाएं

जो हैं जगत के तारणहार
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
न कभी रुके, न कभी देर करें
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
आओ मिलकर करें
इस छठ पर उनका पूजा
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

सात घोड़ों के रथ पर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार
छठ पूजा हो आपके समृद्धि का त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed