Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ महापर्व: नहीं रखा छठ पूजा का व्रत, तो इस विधि से दें अर्घ्य, छठी मैया की बनी रहेगी कृपा

Sun, 15 Nov 2026 12:18 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 15 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान व्रती सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करते हैं। जानें, बिना व्रत रखे छठ पूजा और अर्घ्य देने की विधि।

विज्ञापन
Chhath Puja Without Fasting Know the Right Way to Worship and Seek Chhathi Maiya's Blessings
Chhath Puja 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के तीसरे और चौथे दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर बांस के सूप सभी पूजन सामग्री के साथ विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान संतान की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए छठी मैया की पूजा भी की जाती है। छठ महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी कारणवश छठ का यह कठिन व्रत नहीं रख पाते हैं। ऐसे में उनके मन में सवाल उठता है कि बिना व्रत रखे छठ पूजा किस विधि से करनी चाहिए और सूर्यदेव को अर्घ्य कैसे अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं।


देवउठनी एकादशी 2026: 19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और 4 सरल उपाय

Trending Videos
Chhath Puja Without Fasting Know the Right Way to Worship and Seek Chhathi Maiya's Blessings
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI
बिना व्रत रखे इस विधि से करें छठ पूजा
  • यदि आप किसी कारणवश छठ का कठिन व्रत नहीं रख पाए हैं, तो भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। 
  • संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य, दोनों समय स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद मन को शांत रखते हुए सूर्यदेव और छठी मैया का स्मरण करें।
  • तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरें। इसमें थोड़ा गुड़ और लाल फूल डालकर डूबते या उगते सूर्यदेव को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित करें।
  • इसके बाद सूर्यदेव और छठी मैया का स्मरण करते हुए घी का दीपक जलाएं। 
  • श्रद्धाभाव से उनकी पूजा-अर्चना करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
  • पूजा के दौरान सूर्यदेव के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करें। इससे मन को शांति मिलती है और पूजा के प्रति एकाग्रता बढ़ती है।
  • अब सूर्यदेव और छठी मैया को गुड़, ताजे फल तथा घर में तैयार किया हुआ शुद्ध प्रसाद अर्पित करें। 
  • पूजा के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों में बांटें।
 

छठ पूजा 2026: 15-16 नवंबर को सांध्य और उषा अर्घ्य? जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ समेत शहरों में अर्घ्य का समय

Chhath Puja Without Fasting Know the Right Way to Worship and Seek Chhathi Maiya's Blessings
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI
सूर्य अर्घ्य मंत्र
ॐ एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja Without Fasting Know the Right Way to Worship and Seek Chhathi Maiya's Blessings
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI
सूर्य देव के 12 नामों के मंत्र
ॐ सूर्याय नम: । 
ॐ भास्कराय नम:। 
ॐ रवये नम: । 
ॐ मित्राय नम: । 
ॐ भानवे नम: 
ॐ खगाय नम: । 
ॐ पुष्णे नम: ।
ॐ मारिचाये नम: । 
ॐ आदित्याय नम: ।
ॐ सावित्रे नम: । 
ॐ आर्काय नम: ।
ॐ हिरण्यगर्भाय नम: ।

कार्तिक पूर्णिमा: कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed