फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Yog: गुरु और राहु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगी अपार समृद्धि

Tue, 29 Apr 2025 04:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

Guru Rahu Yuti: गुरु-राहु का नवपंचम योग व्यक्ति के जीवन में प्रगति और सफलता को बढ़ावा देता है। यह योग खासकर उन लोगों के लिए होता है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता की ओर बढ़ते हैं। 18 मई से बनने वाला गुरु-राहु का यह योग विशेष रूप से तीन राशियों के लिए बहुत लाभकारी होगा।

विज्ञापन
Navpancham Yog Jupiter and Rahu's Will Form Navpancham Yog Bringing Wealth and Success to These 5 Zodiac Signs
गुरु राहु नवपंचम योग - फोटो : amar ujala

Guru-Rahu Ka Navpancham Yog: Guru-Rahu Ka Navpancham Yog: 18 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना घटेगी, जब राहु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही, राहु और बृहस्पति के बीच नवपंचम योग बनेगा। यह योग एक खास संयोग है, जब ग्रह 5वें और 9वें भाव में होते हैं। इस योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित हो सकता है।


Monthly May Rashifal: कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना? पढ़ें इस माह का राशिफल
गुरु-राहु का नवपंचम योग व्यक्ति के जीवन में प्रगति और सफलता को बढ़ावा देता है। यह योग खासकर उन लोगों के लिए होता है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता की ओर बढ़ते हैं। 18 मई से बनने वाला गुरु-राहु का यह योग विशेष रूप से तीन राशियों के लिए बहुत लाभकारी होगा। इन राशियों के जातकों को अपने करियर और कारोबार में उन्नति के मौके मिल सकते हैं, जिससे धन और शोहरत की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, वह कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस समय चमक सकती है।
Mahalakshmi Rajyoga: 3 मई से कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Navpancham Yog Jupiter and Rahu's Will Form Navpancham Yog Bringing Wealth and Success to These 5 Zodiac Signs
नवपंचम योग - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
नवपंचम योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में नई दिशाएं खुल सकती हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो पदोन्नति या सैलरी में बढ़ोतरी के साथ अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा, नए ग्राहक और बेहतर व्यापारिक रिश्तों से मुनाफा होगा। जो पुराने बिजनेस आइडिया अटके हुए थे, अब वे सफल हो सकते हैं। इस समय रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी है, जैसे बकाया पेमेंट या निवेश पर अच्छा रिटर्न। संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में लाभ हो सकता है, जैसे प्रॉपर्टी डील्स से फायदा या पैतृक संपत्ति का लाभ। पारिवारिक जीवन में भी सुधार होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

Navpancham Yog Jupiter and Rahu's Will Form Navpancham Yog Bringing Wealth and Success to These 5 Zodiac Signs
नवपंचम योग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय रोमांटिक रिश्तों में सुधार का है। विवाहित जोड़ों को संतान के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी मिठास आएगी, और यदि आप डेटिंग कर रहे हैं, तो वह रिश्ता गंभीर हो सकता है। नौकरी में रचनात्मक कार्यों से पहचान बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। व्यवसाय में भी नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर नए मार्केट में विस्तार। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और लोग आपके विचारों की सराहना करेंगे। कोई पुरस्कार या सम्मान भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Yog Jupiter and Rahu's Will Form Navpancham Yog Bringing Wealth and Success to These 5 Zodiac Signs
नवपंचम योग - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। जो पारिवारिक विवाद चल रहे थे, वे अब सुलझ सकते हैं, और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। भाई-बहनों या माता-पिता के साथ तनाव कम होगा। नई नौकरी या प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप से भी लाभ होगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी, और संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।

विज्ञापन
Navpancham Yog Jupiter and Rahu's Will Form Navpancham Yog Bringing Wealth and Success to These 5 Zodiac Signs
नवपंचम योग - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस समय नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, खासकर टेक्नोलॉजी या सोशल सेक्टर में। जो काम लंबे समय से रुके थे, जैसे पेंडिंग प्रोजेक्ट्स या डील्स, वे अब पूरे हो सकते हैं। समाज सेवा या नेटवर्किंग से भी लाभ होगा, और नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में मददगार साबित हो सकते हैं। वित्तीय मामले में स्थिरता आएगी, लेकिन पैसे का प्रबंधन सही ढंग से करना होगा। इस समय परिवार के साथ समय बिताना भी खुशी देगा, और विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed