फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी आर्थिक समृद्धि

Tue, 29 Apr 2025 05:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

Ganga Saptami : इस साल 3 मई को गंगा सप्तमी एक बेहद शुभ संयोग लेकर आ रही है। जहां धार्मिक दृष्टि से यह तिथि विशेष मानी जाती है, वहीं ज्योतिष के अनुसार यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Ganga Saptami 2025 Tripushkar and Ravi Yoga to Boost Luck and Wealth for These 5 Zodiac Signs
गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग - फोटो : adobe stock

Tripushkar and Ravi Yoga on Ganga Saptami: गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग प्रातः 7:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक प्रभाव में रहेगा, जबकि रवि योग का प्रभाव प्रातः 5:39 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक देखा जाएगा। खास बात यह है कि इस समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह समय निवेश, नए प्रोजेक्ट, नौकरी या व्यवसाय में पहल करने वालों के लिए सफलता की संभावना है।


Akhshay Yog: अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर हो सकती है धन-वर्षा
हालांकि इन योगों का शुभ असर सभी राशियों को किसी न किसी रूप में मिलेगा, लेकिन पांच  राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह दिन एक नई शुरुआत, आर्थिक प्रगति और सकारात्मक जीवन परिवर्तन का कारण बन सकता है। इन जातकों को न सिर्फ नई दिशा मिलेगी, बल्कि पुराने प्रयासों का भी फल अब मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे कौन-सी पांच भाग्यशाली राशियां हैं जिनपर गंगा सप्तमी के दिन इन शुभ योगों का प्रभाव पड़ेगा।
Mahalakshmi Rajyoga: 3 मई से कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Ganga Saptami 2025 Tripushkar and Ravi Yoga to Boost Luck and Wealth for These 5 Zodiac Signs
गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग - फोटो : amar ujala

मेष राशि
गंगा सप्तमी के शुभ योगों का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इस दिन किए गए निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, और करियर में नई संभावनाओं के दरवाजे खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है।

Ganga Saptami 2025 Tripushkar and Ravi Yoga to Boost Luck and Wealth for These 5 Zodiac Signs
गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग - फोटो : amar ujala

वृषभ  राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा। गंगा सप्तमी के दौरान वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं, और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Saptami 2025 Tripushkar and Ravi Yoga to Boost Luck and Wealth for These 5 Zodiac Signs
गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
गंगा सप्तमी का पावन दिन कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। इस दिन बनने वाले त्रिपुष्कर योग और रवि योग का सकारात्मक असर आपकी इनकम में इज़ाफा कर सकता है। ऑफिस में आपके योगदान की सराहना होगी और तरक्की या वेतन वृद्धि के योग प्रबल हैं। कुल मिलाकर, यह दिन आपके करियर में नई रोशनी और उन्नति का द्वार खोल सकता है।

विज्ञापन
Ganga Saptami 2025 Tripushkar and Ravi Yoga to Boost Luck and Wealth for These 5 Zodiac Signs
गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
गंगा सप्तमी पर बन रहे शुभ योग वृश्चिक राशि के लिए एक नई दिशा की शुरुआत लेकर आ सकते हैं। इस दिन आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जो लंबे समय से ठहरे हुए आर्थिक मामलों को गति देगा। पैसों से जुड़ी योजनाएं अब रंग ला सकती हैं, और आपके लिए लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार या नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला अगर आपने पहले लिया था, तो अब वह सही साबित हो सकता है। साथ ही पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर त्रिपुष्कर और रवि योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी आर्थि

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed