Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chhath puja 2026 calendar date nahay khay kharna sandhya and usha arghya time and importance

कब से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी

Wed, 11 Nov 2026 02:55 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

इस वर्ष 13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। छठ महापर्व 4 दिनों तक चलता है, जिसमें पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और ऊषा अर्घ्य देने की परंपरा होता है। 

विज्ञापन
chhath puja 2026 calendar date nahay khay kharna sandhya and usha arghya time and importance
13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhath Puja 2026 : दिवाली पर्व के समापन के बाद छठ पर्व की धूम होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होती है। यह पर्व मुख्य रूप से सबसे ज्यादा बिहार में मनाया जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है जिसमें उगते और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य  दिया जाता है। छठ पर्व पर व्रती अपने संतान की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए करीब 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। आइए जानते हैं छठ महापर्व के दौरान नहाय खाय, खरना और ऊषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारियां। 
विज्ञापन


छठ पूजा तिथि 2026 
पंचांग के अनुसार, चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। सप्तमी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 12 नवंबर को शाम 06 बजकर 09 मिनट से आरंभ हो जो 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होगा। छठ का मुख्य पर्व षष्ठी तिथि को मनाया जाएगा 
विज्ञापन


नहाय-खाय- 13 नवंबर, शुक्रवार
खरना       - 14 नवंबर, शनिवार 
संध्या अर्घ्य - 15 नवंबर, रविवार
ऊषा अर्घ्य - 16 नवंबर, सोमवार

नहाय-खाय 13 नवंबर 2026
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय मनाया जाता है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है। इसमें व्रती महिलाएं और पुरुष स्नान करके सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें लौकी सी सब्जी, चने की दाल और चावल आदि खाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरना- 14 नवंबर 2026
छठ पर्व के दूसरे दिन खरना आता है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। खरना पर व्रत और पूजा के लिए सभी तरह की सामग्री को एक जगह एकत्रित करते हैं। फिर शाम के समय गुड़ या फिर चावल और गन्ने के रस से खीर बनाई जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर रोटी भी बनाई जाती है। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। 

संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026
छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होती है। जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। संध्या अर्घ्य पर डूबते हुए सूर्य को जल देने की परंपरा है। इस दिन शाम को व्रती घाट पर एकत्रित होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठ पर्व में सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना समेत दूसरी पूजा सामग्री को रखकर अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। 


ऊषा अर्घ्य- 16 नवंबर 2026
16 नवंबर को ऊषा अर्घ्य देते हुए छठ महापर्व का समापन होता है। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं। इस दिन व्रती अपने परिवार के सदस्यों संग सुबह घाट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को दिल्ला में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed