फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

Tue, 25 Feb 2025 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 07:05 AM IST
सार

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे।

विज्ञापन
mahashivratri 2025 rare conjunction of venus sun shani in kumbh rashi on festival of mahashivratri 2025
mahashivratri 2025: दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना और अनुष्ठान करने का विधान होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि की त्योहार बुधवार, 26 फरवरी को है। इस दिन देशभर के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा और दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रहेगी। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा राहु भी मीन राशि में होंगे। शुक्र और राहु के एक ही राशि में रहना एक शुभ संयोग माना गया है। 


इसके अलावा इस दिन सूर्य और शनि दोनों ही कुंभ राशि में होंगे। इस तरह का यह योग कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा। ऐसे में महाशिवरात्रि पर ग्रहों के दुर्लभ योग से कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के योग हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
 
mahashivratri 2025 rare conjunction of venus sun shani in kumbh rashi on festival of mahashivratri 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग के कारण मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन और मकान का सुख देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों को इस दुर्लभ संयोग का अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन बचत में कामयाबी मिलेगी। 

Mahashivratri: श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें पूजा विधि और मंत्र

mahashivratri 2025 rare conjunction of venus sun shani in kumbh rashi on festival of mahashivratri 2025
मिथुन राशि
मिथुनर राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर बनने वाला शुभ और दुर्लभ योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपके मान-सम्मान और धन-दौलत में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में ही लाभ और उन्नति पाने की पूरी संभावना है। कार्यो में विशेषकर सरकारी कामों में सफलता के योग है। अधूरे कार्यो में सफलता और धन लाभ के अच्छे योग हैं। आय में इजाफा और लाभ प्राप्ति के शुभ संकेत है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। 

Rudrabhishek on Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें रुद्राभिषेक, भोलेनाथ पूरी करेंगे सभी मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2025 rare conjunction of venus sun shani in kumbh rashi on festival of mahashivratri 2025
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर बना दुर्लभ संयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और अचानक धनलाभ के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। अचानक से धन लाभ के योग हैं। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद में धन का निवेश करने के लिहाज से बहुत ही शुभ समय है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed