फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर मनोकामना के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ की मिलेगी खूब कृपा

Tue, 07 Feb 2023 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Feb 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date Know Significance of This Festival and Worship Method in Hindi
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना करने पर शिव भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म में प्रत्येक माह पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत, पूजन के साथ ही भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत मंगलकारी माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तब से हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष फलदाई माना गया है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव एक लोटा जल और पत्ते चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं शिवजी पर कौनसे पत्र चढ़ाने से क्या मनोकामना पूर्ण होती है।

Mahashivratri 2023 Date Know Significance of This Festival and Worship Method in Hindi
सुख-समृद्धि के लिए-
बेलपत्र में शिवजी का वास माना गया है व इसे भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना गया है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ बेल पत्र चढ़ाने से आपको सुख-समृद्धि,धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।

मन के विकार दूर करने के लिए-
शिवजी को भांग अतिप्रिय है। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं। भांग एक औषधि है, मान्यता हैं कि जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का जहर से उपचार करने  के लिए भांग के पत्ते देवताओं ने शिवजी पर चढ़ाए थे।
 
Mahashivratri 2023 Date Know Significance of This Festival and Worship Method in Hindi
शमी के पत्ते - फोटो : अमर उजाला
शमी पत्र-
शिवपुराण के अनुसार यदि शमी के वृक्ष के पत्तों को भी शिव पूजा में सम्मलित किया जाए तो भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाए शीघ्र पूरी करते हैं और उनके भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भय नाश के लिए-
भगवान गणेश को विशेष रूप से चढ़ाई जाने वाली दूर्वा शिवजी को भी चढ़ा सकते हैं। जो भक्त शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाता है, उसके सभी भय दूर हो सकते हैं।भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date Know Significance of This Festival and Worship Method in Hindi
नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए-
शिवलिंग पर धतूरा को अधिकतर लोग चढ़ाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस पौधे के पत्ते भी पूजा में चढ़ाएं जा सकते हैं। ये पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्त के सभी नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है।

ग्रहदोष निवारण के लिए-
शास्त्रों के अनुसार पीपल की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इसके पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ा सकते हैं। पीपल के पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखकर हनुमानजी को और शिवजी को, दोनों को चढ़ा सकते हैं। इस उपाय से ग्रहों के सभी दोष दूर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date Know Significance of This Festival and Worship Method in Hindi
परेशानियों को दूर करने के लिए
शिवपूजा में आंकड़े के फूलों का विशेष महत्व है। इसके फूलों की माला शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है। अगर आप चाहें तो इस पौधे की पत्तियां भी शिवजी को चढ़ा सकते हैं। इनके शुभ प्रभाव से हमारी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

दुर्भाग्य दूर करने के लिए
शिवपुराण के अनुसार भोलेनाथ को आम के पत्ते अर्पित करने से वे अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं, आर्थिक समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed