Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरना की शुभकामनाएं 2026: छठ पर्व के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर अपनों को इन संदेशों से दें बधाई

Sat, 14 Nov 2026 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 14 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

Chhath Puja 2026 Kharna Wishes: खरना का दिन छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी अनुष्ठान के साथ लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए खरना की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

विज्ञापन
chhath puja wishes in hindi Kharna puja wishes kharna puja ki hardik shubhkamnaye messages quotes
छठ पूजा 2026 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : AI

Happy Chhath Puja 2026 Kharna Wishes: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इसे लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन छठ व्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और मौसमी फलों का प्रसाद तैयार करते हैं। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद देवी को भोग अर्पित कर व्रती सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है।



खरना का दिन छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी अनुष्ठान के साथ लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती पूरे संयम और आस्था के साथ सूर्यदेव तथा छठी मैया की उपासना करते हैं। खरना का पर्व त्याग, तपस्या और भक्ति का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए खरना की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

छठ पूजा 2026 दूसरा दिन: खरना के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें पूजा विधि और निर्जला व्रत के नियम
खरना पूजा 2026: कितने बजे करें पूजा और कब ग्रहण करें प्रसाद? जानें सही समय और व्रत के नियम

Trending Videos
chhath puja wishes in hindi Kharna puja wishes kharna puja ki hardik shubhkamnaye messages quotes
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सूर्य देव को वंदन करें
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

chhath puja wishes in hindi Kharna puja wishes kharna puja ki hardik shubhkamnaye messages quotes
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

छठ पूजा के महापर्व पर,
छठ मैया की जय हो,
धन-समृद्धि से भरा रहे जीवन,
हर कार्य में आपकी विजय हो,
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja wishes in hindi Kharna puja wishes kharna puja ki hardik shubhkamnaye messages quotes
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

छठ पर्व का दूसरा दिन है खास
मां बनाती हैं खरना का महाप्रसाद
सब परिवार मिलकर करते है सम्मान और खाते हैं
मिट्टी के चूल्हे पर बनी गुड़ और चावल की खीर
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
chhath puja wishes in hindi Kharna puja wishes kharna puja ki hardik shubhkamnaye messages quotes
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

आज से होगा आरंभ
36 घंटे का निर्जला उपवास
सब मिलकर करो छठी मैया को प्रणाम
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed