फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phalguna Month 2023: फाल्गुन का महीना शुरू, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, जानें इस महीने का महत्व

Tue, 07 Feb 2023 10:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Phalguna Month 2023 Date Know Date And Significance of Falgun News In Hindi
कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना - फोटो : amar ujala

Phalguna Month 2023 Date:  आज से फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है। फाल्गुन हिंदू धर्म का एक महीने है, जिसे हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन मास कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार विक्रम सावंत के अनुसार 12 महीने होते हैं और यह हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। फरवरी और मार्च के महीने ग्रेगोरियन कैलेंडर में हैं। इसके बाद चैत्र का महीना आता है जिसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास का अपना महत्व होता है, इस प्रकार फाल्गुन मास का अपना महत्व है। हिन्दू धर्म में मास का परिवर्तन चंद्र चक्र पर निर्भर करता है, चन्द्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। फाल्गुन मास में धीरे-धीरे गर्मियां शुरू हो जाती हैं और सर्दी कम होने लगती है। हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार होली और महाशिवरात्रि फाल्गुन के महीने में मनाए जाते हैं। कहा जा सकता है कि होली के पर्व के साथ ही एक सौर वर्ष का समापन होता है। सौर धार्मिक कैलेंडर में, फाल्गुन का महीना सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है।

Phalguna Month 2023 Date Know Date And Significance of Falgun News In Hindi
कब से शुरू होगा फाल्गुन का महीना - फोटो : istock

6 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन महीना
साल 2023 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रही है और यह माह 7 मार्च 2023, मंगलवार को समाप्त हो रहा है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से भी शुभ फर की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है इस इस सभी देवी देवताओं की आराधना करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Phalguna Month 2023 Date Know Date And Significance of Falgun News In Hindi
कब से शुरू होगा फाल्गुन का महीना - फोटो : amar ujala

फाल्गुन मास का महत्व
फाल्गुन मास का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, इस महीने में होली, विजय एकादशी, फुलेरा दूज, महाशिवरात्रि और भी अन्य पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दौरान श्रीकृष्ण के 3 रूपों- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था इसलिए चंद्र देव की भी इसी माह में पूजा की जाती है। इस मास में दान, पुण्य और तर्पण करना लाभकारी माना गया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, अनाज, वस्त्र आदि दान करना फलदायी होता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों को आत्मिक शांति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phalguna Month 2023 Date Know Date And Significance of Falgun News In Hindi
Falgun Month 2022 Date : - फोटो : amar ujala

फाल्गुन मास के प्रमुख त्योहार
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी मंगलवार- फुलेरा दूज
3 मार्च 2023 शुक्रवार- आमलकी एकादशी
7 मार्च 2023 मंगलवार- होलिका दहन
8 मार्च 2023 बुधवार- होली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed