Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरना पूजा 2026: कितने बजे करें पूजा और कब ग्रहण करें प्रसाद? जानें सही समय और व्रत के नियम

Fri, 13 Nov 2026 01:44 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Nov 2026 01:44 PM IST
सार

Kharna Ka Prasad Kab Khaye: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की परंपरा होगी है, जो इस साल 14 नवंबर, शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में व्रत रखने वालों के मन में सवाल है कि खरना की पूजा किस समय करनी चाहिए, प्रसाद कब ग्रहण करना चाहिए और क्या इसके लिए कोई निश्चित मुहूर्त होता है? आइए जानते हैं खरना पूजा और प्रसाद ग्रहण करने से जुड़ी जरूरी बातें।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 kharna puja muhurat prasad grahan time sunset time
छठ पूजा 2026 खरना - फोटो : AI

Chhath Kharna Puja Time 2026: छठ महापर्व में खरना का दिन बेहद खास माना जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा संपन्न होने के बाद सबसे पहले व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है।



साल 2026 में खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में व्रत रखने वालों के मन में सवाल है कि खरना की पूजा किस समय करनी चाहिए, प्रसाद कब ग्रहण करना चाहिए और क्या इसके लिए कोई निश्चित मुहूर्त होता है? आइए जानते हैं खरना पूजा और प्रसाद ग्रहण करने से जुड़ी जरूरी बातें।

Trending Videos
Chhath Puja 2026 kharna puja muhurat prasad grahan time sunset time
Kharna Puja 2026: पूजा का सही समय क्या है? - फोटो : AI

Kharna Puja 2026: पूजा का सही समय क्या है?
धार्मिक परंपरा के अनुसार, खरना की पूजा सूर्यास्त के बाद की जाती है। इसके लिए दिन में कोई अलग से निश्चित मुहूर्त निर्धारित नहीं होता। व्रती अपने शहर में सूर्यास्त होने के बाद स्नान करके पूजा की तैयारी करते हैं। फिर भगवान सूर्य और छठी मैया को खरना का प्रसाद अर्पित किया जाता है।

14 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों में सूर्यास्त का समय इस प्रकार रहेगा:
 

शहर  सूर्यास्त का समय
पटना     शाम 5:01 बजे
गया     शाम 5:03 बजे
रांची     शाम 5:04 बजे
वाराणसी     शाम 5:10 बजे
लखनऊ     शाम 5:16 बजे
दिल्ली     शाम 5:28 बजे


ये समय स्थानीय पंचांग के अनुसार हैं। दूसरे शहरों में सूर्यास्त का समय अलग हो सकता है। 
 

Chhath Puja 2026 kharna puja muhurat prasad grahan time sunset time
छठ पूजा 2026 खरना पूजा विधि - फोटो : AI

खरना पूजा की विधि
शाम को सूर्यास्त के बाद व्रती स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं। इसके बाद पूजा स्थल पर दीपक जलाकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। पूजा में खीर, रोटी और फलों का भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2026 kharna puja muhurat prasad grahan time sunset time
खरना का प्रसाद कब ग्रहण करना चाहिए? - फोटो : AI

खरना का प्रसाद कब ग्रहण करना चाहिए?
खरना की पूजा पूरी होने और भगवान सूर्य व छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। यानी प्रसाद खाने के लिए सूर्यास्त के बाद का समय निर्धारित होता है, लेकिन इसका कोई एक निश्चित मिनट या पूरे देश के लिए समान समय नहीं है। यह पूजा संपन्न होने पर निर्भर करता है।

इस दिन व्रती सबसे पहले गुड़ से बनी खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण करते हैं। कई परिवारों में व्रती एकांत में शांतिपूर्वक बैठकर प्रसाद खाते हैं। उनके प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 kharna puja muhurat prasad grahan time sunset time
खरना का प्रसाद खाने के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत - फोटो : AI

खरना का प्रसाद खाने के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ महापर्व का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इसके बाद व्रती अगले लगभग 36 घंटे तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। इस दौरान 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। 

खरना का प्रसाद ग्रहण करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि छठ महापर्व के सबसे कठिन व्रत की शुरुआत का प्रतीक भी है।

खरना पूजा 2026: कल छठ के दूसरे दिन खाया जाएगा महाप्रसाद, जानें इसकी विधि और महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed