Gudi Padwa 2025 Wishes गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा वसंत ऋतु का पर्व है, चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह मराठी हिंदुओं के लिए नए साल का प्रतीक माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह चैत्र महीने के पहले दिन यानी नए साल की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लेग बांस की लकड़ी पर चांदी, तांबे या पीतल के कलश को उल्टा करके रखते हैं। इसे केसरिया रंग के पताके और नीम की पत्तियों के साथ सजाया जाता है, फिर इसे घर पर सबसे ऊंची जगह पर लगाया जाता है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों के के साथ बधाई दे सकते हैं।
Gudi Padwa 2025 Wishes: गुड़ी पड़वा के अवसर पर अपनों को भेजें ये बेहतरीन नव वर्ष शुभकामना संदेश
गुड़ी पड़वा का पर्व चैत्र महीने के पहले दिन यानी नए साल की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों के के साथ बधाई दे सकते हैं।
कोयल गाती है सुरीला मल्हार
रंग बिरंगा सजता प्रकृति का आकार
हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष
गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नव वर्ष
कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
पिछली यादें गठरी में बांधकर,
करें नए साल का इंतजार।
लाएं खुशियों की बारात,
ऐसी हो गुड़ी पड़वा की शुरुआत।
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
नया दिन, नई सुबह,
चलो मनाएं एक साथ,
है यही गुड़ी का पर्व,
दुआ करें हम रहें सदा साथ
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।