Chaitra Navratri 2025 Wishes: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
मां शैलपुत्री आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी। प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!