फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: 8 या 9 कितने दिन की है चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी और नवमी की तिथि

Thu, 20 Mar 2025 06:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:34 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि देवी दुर्गा की साधन और भक्ति का सबसे पावन समय होता है। यह नौ दिनों का एक आध्यात्मिक उत्सव है, जिसमें भक्त माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Dates, Ghatasthapana Muhurat, and Significance of Ashtami & Navami
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : freepik

Chaitra Navratri 2025 9 Days Puja: नवरात्रि देवी दुर्गा की साधन और भक्ति का सबसे पावन समय होता है। यह नौ दिनों का एक आध्यात्मिक उत्सव है, जिसमें भक्त माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कहा जाता है कि इन दिनों में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से माता की उपासना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Chaitra Pradosh Vrat 2025: किस दिन रखा जाएगा चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा विधि

हर साल नवरात्रि में तिथियों का बदलाव देखने को मिलता है, जिससे कभी यह उत्सव पूरे नौ दिनों तक चलता है, तो कभी आठ दिनों में ही इसका समापन हो जाता है। इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि में तिथि क्षय हो रही है, जिससे यह महोत्सव आठ दिनों का होगा। आइए जानते हैं कि इस बार नवरात्रि का शुभारंभ और समापन कब होगा, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है, और किन खास तिथियों का विशेष महत्व रहेगा।

Chaitra Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, पूजा-आराधना के लिए जरूरी चीजें

Chaitra Navratri 2025: Dates, Ghatasthapana Muhurat, and Significance of Ashtami & Navami
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

इस साल चैत्र नवरात्रि कितने दिन की होगी?
इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025 से हो रहा है और समापन 6 अप्रैल 2025 को होगा। हालांकि, इस बार पंचांग के अनुसार द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन पड़ रही है, जिससे नवरात्रि 9 की बजाय 8 दिनों की होगी। ज्योतिष शास्त्र में तिथि क्षय को शुभ संकेत नहीं माना जाता, और इसे अनिष्टकारी भी कहा गया है।

Chaitra Navratri 2025: Dates, Ghatasthapana Muhurat, and Significance of Ashtami & Navami
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : adobe stock

घट स्थापना के शुभ मुहूर्त
घट स्थापना नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण कर्म होता है, जिसे शुभ मुहूर्त में करना बहुत आवश्यक है। इस बार घट स्थापना के लिए दो विशेष मुहूर्त हैं:
प्रातः 6:12 से 10:20 तक – इस समय में घट स्थापना करने से सुख-समृद्धि और धन लाभ की प्राप्ति होती है।
अभिजित मुहूर्त: प्रातः 11:59 से दोपहर 12:49 तक – इस समय घट स्थापना करने से सौभाग्य और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Dates, Ghatasthapana Muhurat, and Significance of Ashtami & Navami
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथियां
महाअष्टमी: 5 अप्रैल 2025
महानवमी: 6 अप्रैल 2025
अष्टमी और नवमी तिथियां नवरात्रि के सबसे खास दिन होते हैं। इस दिन देवी दुर्गा को नारियल, चना और पूरी का भोग चढ़ाया जाता है और 9 कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया जाता है। साथ ही, संधि काल में विशेष पूजा करने से माता की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Dates, Ghatasthapana Muhurat, and Significance of Ashtami & Navami
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा स्तुति मंत्र
"या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।।
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।"

इस मंत्र का नवरात्रि के दौरान जाप करने से देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed