फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल विधानसभा के बाहर युकां का हल्लाबोल, पुलिस से धक्कामुक्की, प्रदेश अध्यक्ष की टांग में फ्रेक्चर

Mon, 14 Mar 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
youth congress ruckus outside Himachal Assembly at shimla, scuffle with police
शिमला में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विधानसभा का घेराव किया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर युकांई सड़कों पर उतरे। चौड़ा मैदान में बेरिकेड तोड़ युवा कांग्रेस नेता विधानसभा के गेट पर पहुंचे। दो-दो बैरिकेड को जबरन पार करते हुए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के पकड़े फटे और उनकी टांग फ्रेक्चर हो गई।



कांगड़ा जिला अध्यक्ष पंकज इस भीड़ में बेसुध हो गए। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यादोपति ठाकुर को उठाकर वाहन में बिठाया, वहीं उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने फिर से विधानसभा के पास लगाए बैरिकेड से ऊपर से आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई, जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के कपड़े फटे और कुछ को हल्की चोटें भी आईं।  कार्यकर्ता इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष को छोड़ने और उनका उपचार करवाने की मांग पर अड़ गए। 

youth congress ruckus outside Himachal Assembly at shimla, scuffle with police
युकां का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इसके बाद निगम भंडारी को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। युवा कांग्रेस की रैली के समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2:35 बजे विधानसभा की ओर कूच करने के नारे के साथ आगे बढ़े कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में लगे बैरिकेड को लांघने का प्रयास किया।

youth congress ruckus outside Himachal Assembly at shimla, scuffle with police
युकां के प्रदर्शन में धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला

 इस बीच पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके निगम भंडारी और यादोपति ठाकुर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को पार कर आगे बढ़े और 2: 45 पर विधानसभा के पास लगे दूसरे बेरिकेड को पार करने का प्रयास करने लगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
youth congress ruckus outside Himachal Assembly at shimla, scuffle with police
प्रर्दशन के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण। - फोटो : अमर उजाला

इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। भड़के कार्यकर्ताओं ने जयराम सरकार होश में आओ..., जोईया मामा मानदा नहीं, बेरोजगारां री शुणदा नहीं... जैसे नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।



 
विज्ञापन
youth congress ruckus outside Himachal Assembly at shimla, scuffle with police
मरीज को निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा के बाहर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के 3:15 बजे उग्र होने और विधानसभा की ओर आने पर एसपी की मौजूदगी में करीब बारह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी में ले गई। इसके बाद प्रदर्शन शांत हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed