फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व विधायक की बहन को कुचला, भीड़ ने फूंक दी बस, पुलिस गुमटी

Tue, 19 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड (रामपुर बुशहर) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed under bus in Nirmand Rampur Bushahr Himachal pradesh

एक निजी बस ने पूर्व विधायक की बहन को कुचल दिया। अगले टायर के नीचे आने के बाद महिला को बस रौंदते हुए करीब छह फीट तक ले गई। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है। जिला कुल्लू के निरमंड बस अड्डे पर एक निजी बस ने अस्पताल जा रही पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन को कुचल दिया। अगले टायर के नीचे आने के बाद महिला को बस रौंदते हुए करीब छह फीट तक ले गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Woman crushed under bus in Nirmand Rampur Bushahr Himachal pradesh

घटना के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक जब कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साई भीड़ ने बस और पुलिस की गुमटी को आग दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक सब राख हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

Woman crushed under bus in Nirmand Rampur Bushahr Himachal pradesh

पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन और आनी मंडल भाजयुमो के महामंत्री पूर्ण चंद की माता श्याम लता (58) सोमवार सुबह 9.30 बजे पैदल अस्पताल जा रही थीं। बस स्टैंड के पास जाओ से कुल्लू जा रही हडिंबा कोच केटीसी की बस (एचपी 34बी-7825) ने उन्हें कुचल दिया। अगले टायर के नीचे आने से बुरी तरह घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman crushed under bus in Nirmand Rampur Bushahr Himachal pradesh

निरमंड निवासी श्याम लता स्थानीय प्राथमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। बताया जा रहा है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मचारी भी नहीं था। जैसे ही चालक-परिचालक फरार हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अगर मौके पर पुलिस कर्मचारी होता तो शायद आगजनी की घटना न होती।

विज्ञापन
Woman crushed under bus in Nirmand Rampur Bushahr Himachal pradesh

महिला के पुत्र पूर्ण चंद ने इसे बस चालकों की गंभीर लापरवाही और परिवहन व्यवस्था की खामी बताया है। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 289 और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक प्रकाश चंद और परिचालक गोविंद को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed