Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
weather today: Orange yellow alert of heavy rainfall and snowfall in Himachal, Atal tunnel closed for second day
{"_id":"5ff314b98ebc3e3b884c9e8d","slug":"weather-today-orange-yellow-alert-of-heavy-rainfall-and-snowfall-in-himachal-atal-tunnel-closed-for-second-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज-येलो अलर्ट, अटल टनल दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज-येलो अलर्ट, अटल टनल दूसरे दिन भी बंद
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लाहौल के उदयपुर में ताजा बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
येलो अलर्ट के बीच सोमवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि रोहतांग, भरमौर, पांगी, होली, किहार और तीसा की ऊपरी चोटियों में ही ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग सोमवार को दूसरे दिन भी आवाजाही के लिए बंद रही। मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 of 6
केलांग में बर्फ के बीच मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों में बुधवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
3 of 6
अटल टनल में बर्फ।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली। उधर, सोमवार सुबह भी रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। अटल टनल रोहतांग अभी भी बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोलंगनाला में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा है। अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद होने से सोलंगनाला सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। जिला चंबा में भरमौर, होली, पांगी, किहार, तीसा की ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
सोलंगनाला में सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.7, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 22.3, सुंदरनगर 21.2, सोलन 20.0, कांगड़ा 19.5, भुंतर 18.9, चंबा 18.5, नाहन 18.2, शिमला 16.1, धर्मशाला 14.6, डलहौजी 7.4, कल्पा 5.4 और केलांग में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।