फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Himachal: चूड़धार में 60 वर्षों बाद मई में बर्फबारी, प्रदेश के कई भागों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट

Mon, 23 May 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 May 2022 07:31 PM IST
सार

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई में बर्फबारी दर्ज की गई। पिछली बार मई 1962 में बर्फबारी हुई थी। क्षेत्र में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 1962 के बाद मई माह में पहली बार चूड़धार में हिमपात हुआ। 

विज्ञापन
Weather Himachal: Snowfall in Churdhar in May after 60 years, warning of rain-hailstorm and storm in many parts of state
चूड़धार में 60 वर्षों बाद मई में बर्फबारी - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार देर रात को अंधड़ ने कई जगह भारी तबाही मचाई है। उधर, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई में बर्फबारी दर्ज की गई। पिछली बार मई 1962 में बर्फबारी हुई थी। क्षेत्र में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 1962 के बाद मई माह में पहली बार चूड़धार में हिमपात हुआ। इस अद्भुत नजारे को देख यहां पहुंचे 500 से अधिक श्रद्धालु भी इसके गवाह बने। ताजा हिमपात के बाद चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से समूचे सिरमौर में लोगों को भारी गर्मी से निजात मिली है। 



60 वर्षों बाद मई में पहली बार बर्फबारी
चूडे़श्वर समिति के पूर्व अध्यक्ष नौहराधार निवासी 85 वर्षीय तुलसी राम चौहान ने बताया कि आज से ठीक 60 वर्ष पहले 1962 में चूड़धार में मई माह के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी हुई थी। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि अमूमन चूड़धार में अक्तूबर से लेकर अप्रैल तक बर्फबारी होती है। मई महीने में वहां पर बर्फबारी होना अद्भुत व आश्चर्यचकित करने वाली ऐतिहासिक घटना है।
 

Weather Himachal: Snowfall in Churdhar in May after 60 years, warning of rain-hailstorm and storm in many parts of state
चूड़धार में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

पांच घंटे तक चूड़धार चोटी पर भटकते रहे बड़ूसाहिब अकादमी के 19 विद्यार्थी
वहीं ,प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति के निर्देशों की अनदेखी करना चूड़धार यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भारी पड़ रहा है। बड़ूसाहिब अकादमी के 70 विद्यार्थियों का एक दल रविवार अपराह्न तीन बजे चूड़धार के लिए रवाना हुआ। इनमें 19 छात्रों का दल अलग होकर शाम करीब 6 बजे तीसरी नामक स्थान पर भटक गया। अंधड़ और हिमपात के बीच छात्रों का ये दल पांच घंटे तक चूड़धार के जंगल में भटकता रहा। दल के साथ आए शिक्षक ने इसकी सूचना चूडे़श्वर सेवा समिति के पदाधिकारियों को दी। होमगार्ड और सेवा समिति के बचाव दल ने रात करीब 11:00 बजे छात्रों को शिवलिंग चोटी के समीप ढूंढ निकाला। उन्हें समिति की सराय में लाया गया और वहां आग जलाकर उन्हें ठंड से निजात दिलाई।


 
Weather Himachal: Snowfall in Churdhar in May after 60 years, warning of rain-hailstorm and storm in many parts of state
चूड़धार में बर्बारी। - फोटो : संवाद

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 27 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। सोमवार को लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में फाहे गिरे हैं। सिरमौर में अंधड़ व बारिश से फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Himachal: Snowfall in Churdhar in May after 60 years, warning of rain-hailstorm and storm in many parts of state
सोलन में बारिश से सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद

क्षेत्र    बारिश (मिलीमीटर में)
सोलन    32
झंडूता    30
राजगढ़    29
मशोबरा    26
नाहन    25
शिमला    24
कसौली    21
सुंदरनगर    19
नारकंडा    18
बंजार    15 


 
विज्ञापन
Weather Himachal: Snowfall in Churdhar in May after 60 years, warning of rain-hailstorm and storm in many parts of state
अंधड़् से गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम    न्यूनतम
बिलासपुर     34.5          18.0
नाहन           33.1          14.0    
कांगड़ा         33.0         20.0
ऊना             32.4         18.6
हमीरपुर       31.6          17.6
चंबा            30.9          20.0
धर्मशाला      31.0          16.2
सोलन           29.2        12.4
शिमला         23.4           8.8
कल्पा         18.4            5.2
केलांग       15.3            4.3

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed