फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: किन्नौर के ब्रुआ में खड्ड में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Sat, 21 Mar 2020 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Two men killed as car falls into gorge in sangla kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के ब्रुआ गांव के समीप शनिवार सुबह कड़छम-सांगला मार्ग पर एक कार सड़क से खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार कामरू गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Two men killed as car falls into gorge in sangla kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे सांगला थाने में ब्रुआ कैंची के समीप एक कार कड़छम-सांगला सड़क से नीचे खड्ड में गिर गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सांगला मोहन सिंह की अगुवाई में एएसआई सुशील और कार्यवाहक चौकी प्रभारी कड़छम रणजीत सिंह मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस टीम राहत कार्य में जुट गई, लेकिन तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था।

Two men killed as car falls into gorge in sangla kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि कार एचपी 25सी 1333 कड़छम से सांगला की ओर आ रही थी। अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में शिव देव (37) पुत्र स्वर्गीय यशवंत सिंह और विवेक (30) पुत्र अमीर चंद, ग्राम व डाकघर कामरु, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खड्ड से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two men killed as car falls into gorge in sangla kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है। उधर, तहसीलदार सांगला अनिल राणा ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed