{"_id":"5e29c5188ebc3e7d7476e03a","slug":"two-devraths-and-30-devalu-will-show-the-glimpse-of-kullu-dussehra-in-the-republic-day-parade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गणतंत्र दिवस परेड में दिखी 369 सालों से मनाए जा रहे कुल्लू दशहरे की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गणतंत्र दिवस परेड में दिखी 369 सालों से मनाए जा रहे कुल्लू दशहरे की झलक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में हिमाचल के कुल्लू के दो देवरथ और 30 देवलुओं ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की झलक पेश की। देवरथों की शोभा बढ़ाने के लिए ढोल, नगाड़े, करनाल, नरसिंगों को बजाने वाले बजंतरी भी साथ थे। दोनों देवताओं के साथ कुल 30 देवलुओं ने परेड में भाग लिया।
2 of 6
- फोटो : टीवी फुटेज से
झांकी के माध्यम से कुल्लू दशहरा की देव संस्कृति को दिखाया गया। झांकी में शामिल होने के लिए देवसदन के म्यूजियम में रखे दो देवरथों को दिल्ली ले जाया गया था। झांकी में सभी देवताओं के देवरथों को दिखाना संभव नहीं था।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू दशहरा की झांकी में जहां देवताओं के रथ दिखाए गए, वहीं देवताओं के साथ निशानदार, छतरी, ढोल, नगाड़, करनाल, नरसिंगों, गूर, पुजारी भी थे। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि देवसदन के म्यूजियम में रखे दो देवरथों को दिल्ली ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
30 सदस्यों का दल भी दिल्ली गया था। भाषा और संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक और नोडल ऑफिसर राजकुमार सकलानी ने कहा कि राजपथ में विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा की झांकी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस परेड में जब कुल्लू दशहरे की झलक दिखी तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीट से उठ गए और ताली बजाने लगे। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी खड़े होकर झांकी का अभिवादन किया। बाद में अनुराग ठाकुर ने जेपी नड्डा के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।