{"_id":"637e15afc027dd15942fc7c4","slug":"tourists-rush-in-lahaul-to-see-the-beautiful-valleys-covered-with-snow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal: बर्फ से ढकी लाहौल की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बर्फ से ढकी लाहौल की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बर्फ से लकदक लाहौल का जसरथ गांव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिली है। पहले अटल टनल से होकर लाहौल में सैकड़ों पर्यटक जा रहे थे। अब यह आंकड़ा हजारों में पहुंच गया है। मौसम खुलने के बाद घाटी में हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी है। पर्यटक बर्फ का दीदार करने के साथ ही बर्फ की चादर पर अठखेलियां कर रहे हैं। बर्फ देखने की चाह में देश-विदेश के पर्यटक अटल टनल रोहतांग से होकर नार्थ पोर्टल के जंखर, फलोंग, कोकसर और सिस्सू पहुंच रहे हैं।
सैलानी नॉर्थ पोर्टल के पास चंद्रानदी की बहती कलकल धारा को निहार रहे हैं। पर्यटक बर्फ की चादर के यादगार लम्हों को कैमरों में भी कैद कर रहे हैं। उधर, पर्यटन स्थल सिस्सू में साहसिक खेलों का भी सैलानी भरपूर आनंद ले रहे हैं। पलदन लाहमो वाटरफॉल भी सैलानियों का आकर्षण बना हुआ है। गौर रहे कि लाहौल-स्पीति में सुबह और शाम के समय तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।
2 of 5
कोकसर में सैलानी।
- फोटो : संवाद
इसके बावजूद सैलानियों में बर्फ देखने को लेकर क्रेज बरकरार है। बुधवार को भी सैलानियों ने सिस्सू, कोकसर में बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाया।
3 of 5
कोकसर में सैलानियों ने कीं अठखेलियां।
- फोटो : संवाद
पर्यटन कारोबारी दावा लामा, राजेश कुमार गुप्ता, रवि कटोच, चेंगा, कमल, सुनील और दीपक ने कहा कि बीते वीकेंड के बाद अटल टनल रोहतांग नार्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के नर्सरी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबार अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोकसर में बर्फबारी का दीदार करने पहुंचे सैलानी।
- फोटो : संवाद
गौरतलब है कि रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, लगातार गिरते तापमान और सड़क पर फिसलन बढ़ने की वजह से मंगलवार को रोहतांग दर्रा बंद कर दिया गया। कोठी से आगे वाहनों को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। गुलाबा बैरियर को भी कोठी स्थानांतरित किया गया है। रोहतांग के दीदार के लिए सैलानियों को अब मई तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि अगले आदेशों तक कोठी से रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में मनाली के सैर-सपाटे पर आने वाले सैलानी कोठी तक ही जा सकेंगे। हालांकि, लोग अटल टनल से होकर केलांग तक जा सकेंगे। मंगलवार को सोलंगनाला में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।