फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सोलंगनाला और अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल पर्यटकों से गुलजार, लाहौल में हिमस्खलन का खतरा

Tue, 02 Feb 2021 03:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
tourists increased at North Portal of atal tunnel and SolangNala manali, danger of avalanche in Lahul
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश का मनाली, सोलंगनाला और अटल टनल रोहतांग का नार्थ पोर्टल सैलानियों से गुलजार हो गया है। अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए खुलते ही अब नॉर्थ पोर्टल स्नो प्वाइंट बना हुआ है। सैलानी मनाली में रुकने के बाद सीधा अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सोलंगनाला के स्नो प्वाइंट फातरु में भी बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। प्रशासन ने आज लाहौल के कुछ भागों में हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पहाड़ों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। 

tourists increased at North Portal of atal tunnel and SolangNala manali, danger of avalanche in Lahul
सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

 पर्यटक नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल से लेकर सिस्सू तक पहुंच रहे हैं। विंटर सीजन के फरवरी माह में मनाली और अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल पर्यटकों से गुलजार है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानी बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फ के बीच मस्ती भी कर रहे हैं। 

tourists increased at North Portal of atal tunnel and SolangNala manali, danger of avalanche in Lahul
सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

गौर रहे कि अटल टनल रोहतांग बनने से पहले मनाली में आने वाले सैलानियों को बर्फ देखने के लिए रोहतांग दर्रे का रुख करना पड़ता था। लेकिन रोहतांग अप्रैल में ही खुलता था। विंटर सीजन में मनाली के आसपास के स्नो प्वाइंटों में बर्फ होती थी। लेकिन यहां पर पहुंचना मुश्किल भरा रहता था। लेकिन अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद लाहौल पहुंचना आसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourists increased at North Portal of atal tunnel and SolangNala manali, danger of avalanche in Lahul
सैलानी - फोटो : अमर उजाला

उद्घाटन के बाद ही यह टनल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऐसे में मनाली आने वाले सैलानी अटल टनल देखने के लिए बहुत उत्सुक है। अटल टनल रोहतांग होकर जैसे ही सैलानी नॉर्थ पोर्टल पहुंचते हैं तो यहां बर्फ से लकदक वादियां उनको एक अलग अनुभव का अहसास  करवाती हैं। 

विज्ञापन
tourists increased at North Portal of atal tunnel and SolangNala manali, danger of avalanche in Lahul
सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पर्यटक वाहन मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के लिए भेजे गए। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि विंटर सीजन के फरवरी माह में भी पर्यटक मनाली आ रहे हैं, जिसे देखकर पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। मनाली आने वाला हर पर्यटक अटल टनल देखना चाहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed