विश्व पर्यटन नगरी मनाली के मढ़ी तक पर्यटकों को ऑनलाइन परमिट के साथ जाने की अनुमति मिलने के बाद हजारों की संख्या में पर्यटक मढ़ी पहुंचे। तस्वीर में रोहतांग का नजारा।
2 of 7
रोहतांग
- फोटो : राकेश राणा
गौर हो कि मढ़ी तक जाने के लिए ऑनलाइन परमिट दिए जा रहे हैं जबकि केलांग जाने के लिए एसडीएम से परमिट लेना पड़ता है। केलांग जाने वाले पर्यटक रोहतांग में रूककर बर्फ का दीदार कर रहे हैं। याद रहे कि केलांग जाने के लिए आपको एसडीएम के समक्ष केलांग में होटल में रहने की बुकिंग की रसीद या गेस्ट हाऊस बुकिंग या फिर आप वहां के स्थानीय निवासी हों इसका प्रूफ देना होगा। इसके बिना आपको केलांग जाने की अनमुति नहीं दी जाएगी।
3 of 7
रोहतांग
- फोटो : राकेश राणा
हालांकि वर्तमान में मढ़ी में बर्फ का नामोनिशान नहीं होने के कारण पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। मढ़ी के आसपास पहाड़ों में बर्फ मौजूद हैं लेकिन मढ़ी में बर्फ न होने के कारण पर्यटक मायूस नजर आए। तस्वीर में रोहतांग का नजारा।
4 of 7
रोहतांग
- फोटो : राकेश राणा
बर्फ के दीदार के लिए व्यास नाला पहुंचे पर्यटक।
5 of 7
रोहतांग
- फोटो : राकेश राणा
रोहतांग दर्रे में पार्किंग बनाने के लिए जुटा बीआरओ का स्नोकटर।