फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: मौसम खुलते ही बर्फ के दीदार को उमड़े सैलानी, अटल टनल में लगा जाम, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to see the snow As soon as the weather opened in himachal, there was a jam in the Atal Tunnel, see photos
अटल टनल में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम खुलते ही बर्फ के दीदार के लिए सैलानी उमड़ पड़े। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में वाहनों का जाम लगा रहा। दो दिन बाद शनिवार को सैलानियों को नार्थ पोर्टल तक जाने दिया गया। रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सात दिसंबर को मौसम साफ रहने और आठ दिसंबर को फिर बादल बरसने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में 11 सड़कें और छह बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।



लाहौल स्पीति में नौ और कुल्लू व चंबा में एक-एक सड़क मार्ग बंद रहा। किन्नौर में पांच और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहा। राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिली रही। शाम को शहर में बादल छा गए। दो दिन तक अटल टनल रोहतांग और बर्फ के दीदार को तरसे हजारों सैलानी नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। पुलिस ने सुबह 10 बजे के बाद पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला के आगे जाने की अनुमति दी।

Tourists flock to see the snow As soon as the weather opened in himachal, there was a jam in the Atal Tunnel, see photos
बर्फ से लकदक वादियां। - फोटो : अमर उजाला

सोलंगनाला से लेकर अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। टनल होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचे सैलानी बर्फ की वादियों को देखकर गदगद हो गए। नॉर्थ पोर्टल पहुंचे कई सैलानियों के वाहन केलांग और जिस्पा की ओर भी गए। कुल्लू के भुंतर के पास सड़क पर डंपर के खराब होने से आधा घंटे जाम लगा रहा। 

Tourists flock to see the snow As soon as the weather opened in himachal, there was a jam in the Atal Tunnel, see photos
अटल टनल में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों ने यहां जमकर मस्ती और फोटोग्राफी की। पर्यटकों ने नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में बर्फ के पास अठखेलियां कीं। पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर जश्न मनाया। उधर, शनिवार को सिस्सू हेलीपैड में भी काफी रौनक देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists flock to see the snow As soon as the weather opened in himachal, there was a jam in the Atal Tunnel, see photos
अटल टनल के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

यहां सैलानियों ने झील के किनारे तथा पलदान लाहमो वाटरफाल में सेल्फी ली। पर्यटकों ने सिस्सू में साहसिक खेल जिपलाइन का भी खूब आनंद लिया। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से अधिक अंतराल के बाद सिस्सू में भी बर्फबारी हुई। नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक पर्यटक ही पर्यटक नजर आए। 

विज्ञापन
Tourists flock to see the snow As soon as the weather opened in himachal, there was a jam in the Atal Tunnel, see photos
बर्फ से ढके पहाड़। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, कल्पा में 1.4, मनाली में 3.2, डलहौजी-सुंदरनगर में 6.3, चंबा में 6.4, सोलन में 7.5, शिमला में 7.7 और धर्मशाला में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed