फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: हिमाचल में रोहतांग समेत चोटियां बर्फ से लकदक, शिमला में बारिश, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: snowfall on peaks including Rohtang pass, rainfall in Shimla, see photos
रोहतांग में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से रोहतांग समेत ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश हुई। शुक्रवार को दो नेशनल हाईवे सहित 44 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। 87 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



सात दिसंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। नेशनल हाईवे तीन दारचा से सरचू और नेशनल हाईवे 505 ग्रांफू से लोसर तक वर्ष 2022 की गर्मियों तक बंद हो गए हैं। इसके अलावा लाहौल स्पीति जिले में 42 और कुल्लू व चंबा में एक-एक सड़क बंद हुई हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 65, किन्नौर में 21 और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गया है। 

himachal weather update: snowfall on peaks including Rohtang pass, rainfall in Shimla, see photos
अटल टनल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल होकर निगम की बसों के साथ पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को ही फोर बाई फोर वाहनों से आने जाने की अनुमति दी है। सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।  गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा 2.2, शिमला 5.2, चंबा 6.6, मनाली 6.8 और ऊना में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

himachal weather update: snowfall on peaks including Rohtang pass, rainfall in Shimla, see photos
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

शिमला की चंद्रनाहन, चांशल, सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, किन्नौर के कल्पा, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रारंग, मूरंग, ठंगी, हांगो, शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: snowfall on peaks including Rohtang pass, rainfall in Shimla, see photos
अटल टनल का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, कांगड़ा 22.2, चंबा 21.3, बिलासपुर 21.0, नाहन 19.1, हमीरपुर 19.0, धर्मशाला 18.6, मंडी 18.0, सोलन 15.0, शिमला 10.9, मनाली 10.0, डलहौजी 9.9, कल्पा 5.0 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
himachal weather update: snowfall on peaks including Rohtang pass, rainfall in Shimla, see photos
लाहौल घाटी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र                    बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा                 45
रोहतांग दर्रा                35
कुंजुम दर्रा                 30
कोकसर                    15
अटल टनल रोहतांग    12
सिस्सू                        10

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed