फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बाद लकदक वादियों ने बनाया दीवाना, सैलानियों की खुशी का नहीं ठिकाना

Tue, 03 Dec 2019 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Tourist Influx in snow-logged valleys of manali himachal , see spectacular pictures
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नवंबर माह से हो रही बर्फबारी से मनाली के पर्यटन स्थल सफेद चांदी की तरह चमक रहे हैं। बर्फ से लकदक वादियों के दीदार को बड़ी संख्या में सैलानी मनाली के सोलंगनाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। इससे मनाली के पर्यटन कारोबार में भारी उछाल आया है। अभी तक मनाली का पर्यटन 30 फीसदी तक चल रहा है।

Tourist Influx in snow-logged valleys of manali himachal , see spectacular pictures
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

अब मनाली के पर्यटन कारोबारी क्रिसमस और नववर्ष की तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को बर्फ के दीदार के लिए सैलानी मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। 

Tourist Influx in snow-logged valleys of manali himachal , see spectacular pictures
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि, अभी दर्रा सैलानियों के लिए बंद है, इसके बावजूद कोठी, गुलाबा, सोलंगनाला और फातरू में भारी संख्या में सैलानी बर्फ को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार 10 नवंबर से मनाली के पर्यटन में करीब 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि 10 दिसंबर से और भी इजाफा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Influx in snow-logged valleys of manali himachal , see spectacular pictures
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी की सूचना के बाद सैलानियों ने 10 दिसंबर से लेकर नववर्ष के लिए ऑन लाइन बुकिंग शुरू कर दी है। हिमाचल पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी मनाली के पर्यटन व्यवसायियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बताया कि 10 दिसंबर से बुकिंग में तेजी आई है। अभी तक मनाली के होटलों में 30 प्रतिशत तक आक्यूपेंसी चल रही है।

विज्ञापन
Tourist Influx in snow-logged valleys of manali himachal , see spectacular pictures
- फोटो : अमर उजाला

होटल मैनेजर सतीश चौहान, होटल के एमडी विंपी बक्शी, मैनेजर पुनीत ने बताया कि बर्फबारी के बाद पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। कहा कि उनके होटलों में 30 फीसदी के आसपास कमरे पैक चल रहे हैं। सुपर वोल्वो एसोसिएशन के प्रधान वरुण मल्होत्रा ने बताया कि बर्फबारी से मनाली में पर्यटन बढ़ा है। इन दिनों 12 वोल्वो बसें मनाली से दिल्ली चल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed