{"_id":"5d1df0a58ebc3e3cb5446f72","slug":"tourist-enjoy-fresh-snowfall-in-rohtang-pass-lahaul-kullu-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन हसीन वादियों के नजारे लेने आप भी आइए, एक बार आ गए तो जाने का मन नहीं करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन हसीन वादियों के नजारे लेने आप भी आइए, एक बार आ गए तो जाने का मन नहीं करेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली/केलांग
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतांग के साथ लाहौल की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बदले मौसम से कुंजुम दर्रा, बारालाचा, लीलकंठ, कुगती जोत में हल्का हिमपात हुआ है। रोहतांग घूमने गए सैकड़ों सैलानियों ने ताजा बर्फ के फाहों के बीच खूब मस्ती की। सैलानियों ने बर्फ में साहसिक गतिविधियों के साथ स्नो स्कूटर व घुड़सवारी का भी आनंद उठाया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि रोहतांग दर्रा में कुछ देर के लिए फाहे गिरे और बाद में मौसम खुल गया। पर्यटन नगरी मनाली में बरसात की पहली बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद मनाली में आधा घंटा तक हल्की बारिश होती रही जिसमें सैलानी बारिश में भीगते हुए मनाली के माल रोड पर टहलते रहे। जबकि कुल्लू घाटी में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि घाटी के लोगों को दो-तीन दिनों से तापमान में हुई वृद्धि से राहत मिलने की उम्मीद थी परंतु आसमान में घने बादल आने के बाद भी बारिश नहीं हुई। ऊझी घाटी के बागवानों और किसानों ने बारिश होने से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मनाली में किसान इन दिनों धान की रोपाई कर रहे हैं जिसके लिए बारिश वरदान बन कर बरसी है। जिला प्रशासन ने मानूसन आने पर पर्यटकों व ब्यास नदी के किनारे गुजर बसर करने वाले प्रवासी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि बरसात में पर्यटक ब्यास के किनारों पर नहीं जाएं और संवेदनशील इलाकों से भी दूरी बनाए रखें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।