कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें कम होते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। वीकेंड होने के चलते राज्य में पर्यटक संख्या बढ़ने से होटलों में 80 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। पहाड़ों की रानी शिमला, कसौली, चायल, बरोट में जहां होटल पैक हो गए, वहीं धर्मशाला, मैक्लोडगंज, मनाली और डलहौजी में भी हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। कई होटलों में तो अगले वीकेंड के लिए पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग तक करवा रखी है। अब जब मंदिर खुलेंगे तो बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी प्रदेश में आएंगे। इससे पर्यटन को और पंख लगेंगे। रविवार को छुट्टी के चलते शिमला के रिज मैदान, मालरोड पर पर्यटकों का भारी हुजूम रहा। ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल थे। यही हाल सोलन जिले के होटलों में रहे। पर्यटन नगरी चायल के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। जबकि कसौली में सभी होटल पैक रहे।
हिमाचल: वीकेंड पर पर्यटन को लगे पंख, शिमला, कसौली-चायल, बरोट के होटल पैक
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन