फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ढोल की थाप पर शाही अंदाज में निकली भगवान नरसिंह की भव्य जलेब, ये देवी-देवता भी हुए शामिल

Wed, 09 Oct 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
The grand jaleb of Lord Narasimha Departed in royal style on the beat of the drum in kullu
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू में देवी-देवताओं के महाकुंभ में दूसरे दिन बुधवार को ढोल नगाड़ों की थाप पर हजारों लोगों ने भगवान नरसिंह की भव्य जलेब निकाली। राजा की चानणी से निकली जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा गया।

The grand jaleb of Lord Narasimha Departed in royal style on the beat of the drum in kullu
- फोटो : अमर उजाला

 शाही अंदाज में निकाली जलेब में अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। शाम करीब सवा चार बजे निकली जलेब में महाराजा कोठी के छह देवता अपने कारकूनों के साथ शामिल हुए। 

The grand jaleb of Lord Narasimha Departed in royal style on the beat of the drum in kullu
- फोटो : अमर उजाला

ढालपुर में निकली भव्य जलेब के दौरान ढोल, नगाड़े, रणसिघों और करनालों की स्वर लहरियों से पूरा ढालपुर मैदान गूंज उठा।  दशहरा उत्सव में आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए जलेब आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
The grand jaleb of Lord Narasimha Departed in royal style on the beat of the drum in kullu
- फोटो : अमर उजाला

विदेशी मेहमानों ने भी जलेब का भरपूर लुत्फ उठाया। महाराजा कोठी के आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि, खल्याणी के देवता ब्राधी वीर, जोंगा के हुरगू काली नारायण, जौंगा के देवता महावीर, कमांद के देवता वीरकैला ने शोभा यात्रा में भाग लेकर जलेब की शोभा में चार चांद लगाए।

विज्ञापन
The grand jaleb of Lord Narasimha Departed in royal style on the beat of the drum in kullu
- फोटो : अमर उजाला

जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज-धजकर चली। राजा की चानणी से जलेब का सिलसिला शुरू हुआ, जो अस्पताल रोड से होते हुए पुराने स्टेट बैंक पार्क, कलाकेंद्र के पीछे से ढालपुर चौक होकर राजा की चानणी के पास समाप्त हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed