फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: सीएम सुक्खू के हाथों अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे, देखें तस्वीरें

Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
The faces of the talented students lit up after receiving the Amar Ujala Medhavi Samman 2024 from CM Sukhu
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024 मंगलवार को शिमला राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित किया गया।  दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने होनहारों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के हाथों अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों पुरस्कृत होकर सूबे के होनहार फूले नहीं समाए। किसी ने सीएम से हाथ मिलाया तो किसी ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।



सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह और बढ़ गया। स्वर्णिम भविष्य का आसमान छूने को मेधावियों ने उड़ान भर दी है। सीएम ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 222 टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें दसवीं कक्षा के 92 तथा बारहवीं के 90 टॉपर शामिल हैं, जबकि शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के 40 टॉपर विद्यार्थी भी समारोह में सम्मानित किए गए। कार्यक्रम बेशक मंगलवार सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ, लेकिन प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ शिमला के दरबार हॉल में सुबह आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए।

The faces of the talented students lit up after receiving the Amar Ujala Medhavi Samman 2024 from CM Sukhu
उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

उनमें मुख्यमंत्री के हाथों अमर उजाला का यह सम्मान पाने का भारी उत्साह दिखा। फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय पल बन गए। 

The faces of the talented students lit up after receiving the Amar Ujala Medhavi Samman 2024 from CM Sukhu
मुख्य अतिथि के साथ मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के चेहरे की चमक उन्हें मिले मेडल की चमक से कहीं ज्यादा थी। बच्चों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया, वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। सम्मान समारोह में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी सम्मानित होने के लिए शिमला पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The faces of the talented students lit up after receiving the Amar Ujala Medhavi Samman 2024 from CM Sukhu
मेडल मिलने के बाद मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की पीठ थपथपाते दिख मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी एक-एक बच्चे और उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की। कौन कहां-कहां से आया है, क्या बनना चाहते हैं, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कई बच्चो से पूछा भी। दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों के भी टॉप करने पर सीएम बहुत खुश हुए। बच्चों की पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित किया। कई विद्यार्थी अपने अभिभावकों और छोटे भाई-बहनों के साथ आए।

 

विज्ञापन
The faces of the talented students lit up after receiving the Amar Ujala Medhavi Samman 2024 from CM Sukhu
सम्मान पाकर मेधावी खुशी में झूमे। - फोटो : अमर उजाला

दसवीं के बच्चे बोले-बारहवीं में भी करेंगे टाॅप
दसवीं कक्षा के मेधावी बच्चों ने जमा दो कक्षा में दोबारा टॉप कर अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का प्रण लिया। वहीं जमा दो कक्षा पास कर चुके बच्चों ने इस कार्यक्रम की गरिमा को अपने परिचितों तक पहुंचाने की बात कही।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed