{"_id":"60c1beeb8ebc3e282f501353","slug":"solar-eclipse-2021-astrology-predictions-for-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण 2021: इन तीन राशि के जातक रहें जरा बच के, करें इनकी उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण 2021: इन तीन राशि के जातक रहें जरा बच के, करें इनकी उपासना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 जून को आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। करीब 148 साल बाद पहली बार शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती के दिन ग्रहण पड़ा था। धार्मिक रूप से इस सूर्य ग्रहण का महत्व अधिक माना जा रहा है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का ऐसा योग करीब 148 साल बाद बन रहा है। साल 2021 का यह पहला सूर्य ग्रहण पूरी तरह वलयाकार होगा। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में लगेगा। ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 5:52 बजे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की सी झलक के रूप में दिखाई देगा।
2 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
सूर्यग्रहण की अवधि दोपहर 1:42 बजे से शाम 6:44 बजे तक रहेगी। यह ग्रहण कनाडा, ग्रीनलैंड, रूस, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और लंदन में 70 फीसदी तक दिखेगा। ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण वृष राशि पर लग रहा है
3 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
ऐसे में वृष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्ट दे सकता है। वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को चोट आदि लग सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें। बाकि राशियों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी राशियों के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। कर्क राशि वालों को दुर्गा स्तोत्र पढ़ना चाहिए। सिंह राशि वाले गुड़ का दान करें। कुम्भ और कन्या राशि वाले आदित्य स्तोत्र पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 5
ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि वाले अन्न दान करें। वृश्चिक राशि के जातक बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें। धनु राशि वाले सुन्दर कांड का पाठ करें। अच्छा फल मिलेगा। मीन राशि के जातक किसी से उलझें नहीं। बेवजह झगड़े रहेंगे। सूर्य अर्घदान व शनि स्तोत्र पढें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।