फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बर्फबारी: चार एनएच समेत 350 सड़कें बंद, 680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

Sat, 08 Jan 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jan 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal: more then 3000 roads closed, power transformers stalled, problems increased
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राजधानी शिमला में शनिवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 350 सड़कें शनिवार को ठप रहीं। 680 बिजली ट्रांसफार्मर, 81 पेयजल योजनाएं और एचआरटीसी के 200 रूट बंद हैं।



बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से हजारों गांवों में ब्लैक आउट हो गया है। मैदानी जिलों में दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहा। सिरमौर प्रशासन ने चूड़धार यात्रा पर रोक लगा दी है। शनिवार को खराब मौसम से गगल और भुंतर एयरपोर्ट में विमान सेवा ठप रही। इंद्रूनाग-बिलिंग में पांचवें दिन भी पैराग्लाइडिंग नहीं हुई। मनाली से नेहरू कुंड तक ही सैलानी भेजे। रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 

snowfall in himachal: more then 3000 roads closed, power transformers stalled, problems increased
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पहली बार शुक्रवार रात को राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज हुआ। केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस रहा। शनिवार को नारकंडा में बर्फबारी से शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे बंद रहा। इसके अलावा केलांग-मनाली, भरमौर-पठानकोट, आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद रहे।

snowfall in himachal: more then 3000 roads closed, power transformers stalled, problems increased
बर्फ से लकदक लाहौल। - फोटो : संवाद

लाहौल-स्पीति में 177, किन्नौर में 59, चंबा में 44, शिमला में 38, मंडी में 19 और कुल्लू में 13 सड़कें बंद रही। शिमला जिले में सबसे अधिक 402, सिरमौर में 165, चंबा में 84, मंडी में 22 ट्रांसफार्मर बंद रहे। शीत सत्र के दौरान 1 जनवरी से अब तक 8 दिनों में प्रदेश में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्तियों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in himachal: more then 3000 roads closed, power transformers stalled, problems increased
लाहौल की वादियां। - फोटो : संवाद

राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 42.37 करोड़ का नुकसान हुआ है। 14 कच्चे मकानों के अलावा 7 गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
snowfall in himachal: more then 3000 roads closed, power transformers stalled, problems increased
सोलंगनाला में बर्फ देखने उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

शनिवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 19.4, बिलासपुर में 19.0, सुंदरनगर 17.6, हमीरपुर 16.9, ऊना 16.0, धर्मशाला 14.6, नाहन 12.0, भुंतर 11.7, सोलन 10.0, शिमला-चंबा 9.4,  डलहौजी 4.7, कुफरी 1.2, कल्पा 0.5 और केलांग में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed