फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्नो फेस्टिवल: बर्फ से आठ फीट ऊंचा शिवलिंग बनाकर की पूजा, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2021 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
snowfall festival lahul news: people Worshiped by making eight feet high snow shivling
स्नो फेस्टिवल लाहौल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर स्थित जोवरंग में स्नो फेस्टिवल के तहत योर उत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बर्फ की शिवलिंग बनाकर इसकी पूजा-अर्चना की। लोगों ने पारंपरिक परिधानों में शिवलिंग के चारों ओर नृत्य किया। 75 दिनों तक चलने वाले उत्सव में लाहौल-स्पीति की पारंपरिक संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। 


  योर उत्सव में ग्रामीणों ने बर्फ से करीब आठ फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया। पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटा पहनकर पूजा की। ग्रामीणों ने इलाके में अच्छी फसल व खुशहाली की कामना की। योर उत्सव को शिव की पूजा के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना कि योर उत्सव सदियों से मना रहे हैं। 

snowfall festival lahul news: people Worshiped by making eight feet high snow shivling
- फोटो : अमर उजाला

कुछ साल पहले योर उत्सव को मनाना बंद किया तो प्रकृति के प्रकोप से ग्लेशियर आने से गांव के कई घर दबे गए थे। इसके बाद हर साल योर उत्सव का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया जाता है। उत्सव में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा मौजूद रहे। 

snowfall festival lahul news: people Worshiped by making eight feet high snow shivling
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि लुप्त हो रही जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को स्नो फेस्टिवल के माध्यम से जीवित व संरक्षित किया जा रहा है। जनजातीय विकास विभाग की ओर से इन उत्सवों के बारे में जानकारी को संग्रहित कर पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे शेष विश्व व आने वाले भविष्य के लिए भी इस सांस्कृतिक इतिहास को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall festival lahul news: people Worshiped by making eight feet high snow shivling
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, रानिका पंचायत के कीरतिंग गांव में स्नो फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसके तहत राइंक जातर के पहले दिन शनिवार को खेल गतिविधियों में रस्साकशी के मुकाबले रोचक रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिप लाहौल-स्पीति के चेयरमैन रमेश रुअलवा ने किया।   बैलों से हल जोतकर धरती पूजन (हड़पुना) किया गया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यातिथि का स्वागत किया। महिला रस्साकशी में कीरतिंग, शांशा, यंग कीरतिंग, ठपाक और ढवांशा की महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल ढवांशा ने पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
snowfall festival lahul news: people Worshiped by making eight feet high snow shivling
- फोटो : अमर उजाला

पुरुष वर्ग में कीरतिंग, शांशा, यंग कीरतिंग, ठपाक और ढवांशा की टीम ने हिस्सा लिया। कीरतिंग युवक मंडल ने पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग के तीरंदाजी के एकल मुकाबले में शांशा के रमन ने 10 अंक लेकर पहला पहला स्थान हासिल किया। बुनाई मुकाबले में कीरतिंग की वीना ने पहला स्थान हासिल किया, ठपाक से रजनी दूसरे स्थान पर रहीं। कताई मुकाबले में ढवांशा से बिमला पहले और यंग कीरतिंग से शांति ने दूसरे स्थान पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed