फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: सितंबर-अक्तूबर में हिमाचल के इन पर्यटन स्थलों में कर सकते हैं बर्फबारी के दीदार, तो चले आइए

Tue, 13 Sep 2022 03:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Snowfall can be seen in these tourist places of Himachal in the end of September and October, so come
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढके पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को निहारने के लिए हर कोई यहां खींचा चला आता है। हिमाचल में दर्जनों ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों में सितंबर व अक्तूबर में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इन स्थलों पर पहुंचते ही बर्फ से लदी खूबसूरत वादियां आपका स्वागत करती हैं। ऐसे में यदि हिमाचल घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपकी बर्फबारी देखने की चाहत पूरी हो सकती है। 

loader


ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ें जरूर रखें जो ज्यादा भारी न हों। मेडिकल किट, चार्जर आदि रखना न भूलें। घूमने वाली जगह के बारे में पहले से सारी जानकारी जुटा लें, ताकि घूमने का मजा किरकिरा न हो। हालांकि, प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर सितंबर के शुरुआत में ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं हिमाचल के उन स्थलों को, जहां सितंबर व अक्तूबर में बर्फ से लिपटी वादियों के दीदार हो सकते हैं। 

Snowfall can be seen in these tourist places of Himachal in the end of September and October, so come
तंगलंगला में बर्फबारी के बीच सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाले 17,000 फीट ऊंचे तंगलंग दर्रे पर इस बार 6 सितंबर को ही बर्फबारी हुई है। दर्रे में कई किलोमीटर तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। लाहौल की कुगती जोत में भी हिमपात हुआ। मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाले इस स्थल पर पर्यटक बर्फबारी के बीच खूब मस्ती करते हैं। हालांकि, 15 सितंबर के बाद अधिकारिक रूप से एचआरटीसी का लेह-दिल्ली बस रूट बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall can be seen in these tourist places of Himachal in the end of September and October, so come
 विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
 विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा में 15 सितंबर के बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है। अक्तूबर में दर्रा पर बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है। इन शानदार नजारों को निहारने व कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक खींचे चले आते हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 13050 फीट ऊंचा रोहतांग सैलानियों की प्रमुख सैरगाह है। 
Snowfall can be seen in these tourist places of Himachal in the end of September and October, so come
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियां मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशोहर लेक, व्यास कुंड, मणिमहेश, कुगति, चौबिया, क्वारसी और जालसू बर्फ की चादर ओढ़ लेती हैं। 
विज्ञापन
Snowfall can be seen in these tourist places of Himachal in the end of September and October, so come
बर्फ से लकदक रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक बर्फ से ढकी इन चोटियों का शानदार नजारों का दीदार किए बिना नहीं रहते। वहीं, ज्यादा बर्फबारी की स्थिति में अक्तूबर में रोहतांग दर्रे के लिए पर्यटकों की आवाजाही रोक दी जाती है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहती है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed