फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में बर्फ से लकदक हुई चोटियां, शीत लहर चलने की चेतावनी

Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
six city temperature recorded in minus after snowfall in himachal
हिमाचल में ताजा हिमपात के बाद चोटियां बर्फ से लकदक है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। मंडी, शिमला, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति आदि जिलों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। 
six city temperature recorded in minus after snowfall in himachal

प्रदेश में 28 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 जनवरी को दोबारा से बर्फबारी होने के आसार हैं। वीरवार और शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने और धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की है।

six city temperature recorded in minus after snowfall in himachal
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोबारा बर्फबारी होगी। जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 25 और 26 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शीत लहर चलने और धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
six city temperature recorded in minus after snowfall in himachal
उधर, बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 8.7, सुंदरनगर में 15.8, भुंतर में 16.0, धर्मशाला 12.3, ऊना में 19.5, नाहन में 14.8, पालमपुर में 12.2, सोलन में 14.8, कांगड़ा में 17.0, बिलासपुर में 17.2, हमीरपुर में 17.1, चंबा में 15.9, डलहौजी में 4.5, कल्पा में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
six city temperature recorded in minus after snowfall in himachal

उधर, मंगलवार को रोहतांग दर्रा में 20 और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई। देर रात पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed