{"_id":"5a688c1f4f1c1b7d268b652e","slug":"private-hotel-on-fire-after-blast-in-lpg-cylinder-at-rampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सिलिंडर फटने से निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सिलिंडर फटने से निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली
Thu, 25 Jan 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर के वार्ड नंबर तीन में बुधवार सुबह एक निजी होटल में आग लग गई। एक कपड़े की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा आसपास के कई घरों के शीशे भी चटक गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया।
2 of 5
हादसे में होटल मालिक कृष्ण कुमार खिंगटा के दो कमरे, ओपी सन्स राकेश की रेडीमेड कपड़ों की दुकान और रमीला के स्टोर को नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांधी पार्क के साथ लगते एक निजी होटल से लोगों ने धुआं उठते देखा।
3 of 5
कुछ ही देर बाद होटल में रखा सिलिंडर भी फटा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने से साथ लगते सभी घरों में रहने वाले लोग भी सहम गए और मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते निजी होटल से होती हुई आग साथ की दुकानों में भी पहुंच गई। हालांकि तब तक अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होटल की ऊपरी मंजिल में बने रेस्टोरेंट के कमरे और एक स्टोर आग की चपेट में आ चुके थे। सबसे ज्यादा नुकसान होटल और कपड़ों की दुकान को हुआ है। इस भवन में नगर परिषद की चार दुकानें और स्टोर किराये पर दिए गए हैं। प्रशासन ने अग्निकांड के प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।
विज्ञापन
5 of 5
सूचना मिलते ही विधायक नंदलाल और एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि अग्निकांड के प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।