फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्कर के घर से 16 किलो चरस, 96 मोबाइल सिमकार्ड और 2.83 लाख कैश बरामद

Sun, 27 Mar 2016 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Mar 2016 08:18 AM IST
विज्ञापन
shimla police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card
क्राइम - फोटो : नरेश भारद्वाज

शिमला पुलिस के थाना बालुगंज के तहत टुटू दिव्यनगर में एक घर से पुलिस टीम ने छापा मार कर आठ किलो चरस और आठ किलो अफीम बरामद की है। इसकी मार्केट में कीमत करीब चालीस लाख तक आंकी जा रही है। पुलिस ने घर के मालिक दीप राम को सोलन क्षेत्र से शनिवार दोपहर को पकड़ लिया है। जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

क्राइम

shimla police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card
क्राइम - फोटो : नरेश भारद्वाज

चरस तस्करी के मामले में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसकी जांच में राजधानी सहित जिला में सक्रिय तस्करों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। एएसपी भजन नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जतोग चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों अमन और विपिन को दस-दस ग्राम चरस और अफीम के साथ पकड़ा। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस को युवकों ने बताया कि दीप राम से उन्होंने इसे खरीदा है।

क्राइम

shimla police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card
क्राइम - फोटो : नरेश भारद्वाज

इस पर एएसपी रोहित मालपानी (आईपीएस प्रोबेशन) और उनकी टीम ने एएसपी सिटी भजन नेगी के मार्गदर्शन में दीप राम के दिव्य नगर स्थित मकान में रात को छापामारी की। आरोपी घर पर नहीं पाया गया, मगर उसके घर से खास तरह की अलमारियों से आठ-आठ किलो चरस और अफीम पकड़ी। वहीं घर का सामान खंगालने पर पुलिस को घर से 2.83 लाख कैश के अलावा सोने चांदी के जेवर और आठ मोबाइल और 96 मोबाइल सिमकार्ड और दो लैपटॉप भी मिले। पुलिस ने इन सबको कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दीप राम के अपने तीन मकान, दो गाड़ियां एक टिप्पर और एक जीप सहित और भी संपत्ति है। जिसकी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम

shimla police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card
क्राइम - फोटो : नरेश भारद्वाज

एएसपी भजन नेगी ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें पुलिस को आठ किलो चरस और आठ किलो अफीम एक साथ पकड़ी हो। आरोपी के घर से मिले 96 मोबाइल सिमकार्ड, लैपटॉप व मोबाइल की डिटेल खंगालने से इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है। जांच में पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी दीप राम के किन किन लोगों से संपर्क थे, कहां से चरस और अफीम की सप्लाई शिमला पहुंचती थी।

विज्ञापन

क्राइम

shimla police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card
क्राइम - फोटो : नरेश भारद्वाज

पुलिस आरोपी के घर से बरामद कैश, आभूषणों के साथ ही उसकी अर्जित की गई संपत्ति और पुश्तैनी संपत्ति की पूरी जांच करेगी। एएसपी भजन नेगी ने बताया संपत्ति का वित्तीय अन्वेषण होगा। उसकी निजी और परिवार की पूरी संपत्ति के दस्तावेज जुटाए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed