फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सज गए मां के दरबार, या देवी सर्वभूतेषु..कीजिए शक्तिपीठों के दर्शन और पाइए मां की असीम कृपा

Thu, 21 Sep 2017 08:53 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Thu, 21 Sep 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri chamunda chintpurni naina devi Temples blessings of Goddess Durga

शारदीय नवरात्रों को लेकर देवभूमि के शक्तिपीठों को भव्य तरीके से सजाया गया है। कीजिए दर्शन और पाइए मां की असीम कृपा। शारदीय नवरात्रों को लेकर मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग बिरंगे विदेशी फूलों से सजाया गया है। मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरा मंदिर परिसर फूलों की सजावट के कारण बेहद ही आकर्षक व मनमोहक लग रहा है।

Shardiya Navratri chamunda chintpurni naina devi Temples blessings of Goddess Durga

चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार से शारदीय नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिलती है। मंदिर प्रशासन ने मां के भक्तों के लिए दर्शन हेतू पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुलेंगे व रात को दस बजे बंद होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। 

Shardiya Navratri chamunda chintpurni naina devi Temples blessings of Goddess Durga

उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर आरती का समय सुबह पांच बजे व रात आठ बजे होगा जबकि भोग दिन में तीन बार सुबह दोपहर 12 बजे व रात को लगेगा। उन्होंने बताया कि भोग में खीर, पूरी, चने चावल, हलवा आइर व्यंजन मैया को परोसे जाएंगे। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों को लेकर न्यास की पूरी तैयारियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri chamunda chintpurni naina devi Temples blessings of Goddess Durga

शारदीय नवरात्रों के शुभारंभ पर रंग बिरंगे विदेशी फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार।

विज्ञापन
Shardiya Navratri chamunda chintpurni naina devi Temples blessings of Goddess Durga

श्री नयना देवी में आज से शुरू होने वाले नवरात्र मेले में मंदिर न्यास ने तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।  इसके अलावा मंदिर के कपाट खुलने, आरती व मां को भोग लगाने की भी समय सारणी तैयार कर ली है। पहले नवरात्र में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमडने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed