फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बर्फ में दबे पांच सैनिकों को खोजने में जुटे हैं आईटीबीपी और सेना के 150 जवान

Wed, 20 Feb 2019 11:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
search operation going in kinnaur himachal to find Five missing jawan by 150 ITBP and army

 हिमाचल के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्र नमज्ञा में गश्त पर निकले सेना के छह जवान भारी हिमस्खलन में दब गए हैं। इनमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 5 सैनिकों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। 

search operation going in kinnaur himachal to find Five missing jawan by 150 ITBP and army

बर्फ में दबे जवानों को निकालने के लिए डेढ़ सौ जवानों और किन्नौर पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खबर लिखे जाने तक जवानों का कोई पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार चीन सीमा से सटे नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले के आसपास बुधवार सुबह भारतीय सेना के छह और आईटीबीपी के 10 जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। 

search operation going in kinnaur himachal to find Five missing jawan by 150 ITBP and army

दोपहर लगभग 12 बजे डोगरी नाले में पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ। संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे जवान इसकी चपेट में आ गए। सेना की टुकड़ी में शामिल सभी छह जवान बर्फ के नीचे दब गए। आनन-फानन में एक जवान राकेश कुमार को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सेना के पांच अन्य जवान अभी तक लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
search operation going in kinnaur himachal to find Five missing jawan by 150 ITBP and army

उनकी तलाश में आईटीबीपी, भारतीय सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के करीब 150 लोग जुटे हुए हैं। बुधवार को दिन भर रेस्क्यू टीम लापता जवानों की तलाश में जुटी हुई है।  एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि नमज्ञा में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। शहीद हुए जवान को पूह स्थित आर्मी हेडक्वार्टर लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
search operation going in kinnaur himachal to find Five missing jawan by 150 ITBP and army

शहीद जवान की पहचान हिमाचल के बिलासपुर के राकेश कुमार के रूप में हुई है। हिमस्खलन की चपेट में आए अन्य पांच जवानों में तीन हिमाचल, एक जम्मू एवं एक दार्जिलिंग का बताया जा रहा है। जवानों के नाम का सेना अभी खुलासा नहीं कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed