फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार, देवभूमि में लगे बम-बम भोले के जयकारे

Mon, 16 Jul 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sawan first somvar pilgrims paid obeisance in lord shiva temples

सावन माह की संक्रांति के साथ भगवान शिव का प्रिय महीना आरंभ हो गया है। सावन माह की शुरूआत भी इस बार सोमवार को हुई है। भोलेनाथ के दर्शनों के लिए सुबह से ही देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान देवालय बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।

Sawan first somvar pilgrims paid obeisance in lord shiva temples

घाटी के आराध्य बिजली महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर, ढालपुर स्थित शिव मंदिर, पिरड़ी महादेव, ज्वाणी महादेव, बिननी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, सियाली महादेव, बाबा बालकनाथ मंदिर, अंजनी महादेव तथा शमशरी महादेव के देवालय में सुबह से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

Sawan first somvar pilgrims paid obeisance in lord shiva temples

श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर दूध, जल आदि चढ़ाकर भोले नाथ से सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की पहाड़ी पर विराजमान बिजली महादेव के दर्शन के लिए रविवार सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालु घनश्याम, भुनेश्वर, ज्ञान, सोभा राम, राम चंद, रविंद्र कुमार, तिलकराज और गोपीचंद ने कहा कि सावन माह की शुरूआत भी सोमवार से हुई है। पूरे माह शिवालयों में रौनक रहेगी। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan first somvar pilgrims paid obeisance in lord shiva temples

श्रावण मास शुरू होते ही पहले सोमवार को भगवान शिव के जयकारों से छोटी काशी के मंदिर गूंजायमान हुए। हिंदू धर्म में श्रावण माह को भगवान शिव की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।  इसी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। शिव भक्तों ने भगवान शिव के लिए व्रत की शुरुआत की और मनचाहे वरदान के लिए पूजा पाठ शुरू किया।

विज्ञापन
Sawan first somvar pilgrims paid obeisance in lord shiva temples

शहर के बाबा भूतनाथ मंदिर, रुद्र एकादश, महामृत्युंजय और पंचवक्त आदि मंदिरों में शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। सोमवार सुबह कपाट खुलते ही मंदिरों में पूजा पाठ का क्रम शुरू हो गया। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सांस्कृतिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली छोटी काशी में श्रावण मास काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे माह मंदिरों में भंडारे और विशेष पूजा अर्चना आयोजित की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed