फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने बहन के ससुराल वालों को दिया झटका

Fri, 22 Mar 2019 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Mar 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
salman khan tweet not contesting elections for any political party

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के एक ट्वीट ने बहन के ससुराल को बड़ा झटका दिया है। सलमान ने ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि वे न तो चुनाव लडे़ंगे और न किसी के लिए प्रचार करेंगे। उनके बयान ने हिमाचल की सबसे हॉट सीट मंडी की राजनीति में हलचल मचा दी है।


salman khan tweet not contesting elections for any political party

सलमान की बहन अर्पिता के देवर आश्रय शर्मा बीते कुछ दिनों से मंडी सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे हैं। संभावना जताई जा रही थी कि सलमान के जरिये पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पोते के लिए भाजपा हाईकमान पर दबाव बनाएंगे लेकिन सलमान के ट्वीट से सुखराम परिवार को बड़ा झटका लगा है।

salman khan tweet not contesting elections for any political party

पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा भाजपा की टिकट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। आश्रय के पिता अनिल शर्मा भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। आश्रय शर्मा टिकट के लिए दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मिल भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan tweet not contesting elections for any political party

दादा सुखराम का सपना पूरा करने का हवाला देते हुए वे मंडी से टिकट मांग रहे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान भी आश्रय को टिकट देने के लिए भाजपा हाईकमान से पैरवी करेंगे और टिकट मिलने पर उनके लिए मंडी में प्रचार भी करेंगे लेकिन होली पर सलमान के ट्वीट ने हलचल मचा दी है।

विज्ञापन
salman khan tweet not contesting elections for any political party

सलमान की बहन अर्पिता की शादी पंडित सुखराम के पोते आयुष शर्मा से हुई है। बीते साल आयुष ने लवयात्री फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। सलमान ने आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। मंडी से टिकट मांग रहे आश्रय शर्मा आयुष के बड़े भाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed