फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटा. मेजर जनरल ने आत्महत्या से चार दिन पहले ही लिख लिया था सुसाइड नोट, हुए कई खुलासे

Sun, 18 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
retired major general wrote suicide note four days before committed suicide

हिमाचल लोक सेवा के पूर्व अध्यक्ष एवं रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने आत्महत्या से चार दिन पहले ही सुसाइड नोट लिख दिया था। 12 नवंबर को पांच पन्नों के सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है। 

retired major general wrote suicide note four days before committed suicide

नोट के हर पन्ने पर 12 नवंबर की तारीख अंकित है जबकि चंद्र मोहन ने आत्महत्या 16 नवंबर को की। बीते शुक्रवार को उन्होंने जाखू स्थित अपने आवास ग्रेस कॉटेज की बेसमेंट में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

retired major general wrote suicide note four days before committed suicide

मेजर जनरल ने सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने पर लिखा है कि वह जब 2003 में फौज में तैनात थे, तब पहली बार उनके कानों में कुछ आवाजें गूंजने लगीं। उन्हें लगा कि गोलियों से ये आवाजें गूंजती हैं। दूसरे पन्ने पर लिखा है कि 2007 में वह कान का इलाज करवाने डॉक्टर के पास गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
retired major general wrote suicide note four days before committed suicide

डॉक्टर से पता चला कि उन्हें टिनिटस (कान बजना) की बीमारी है। इस दौरान वह फौज में सेवाएं दे रहे थे। चंद्र मोहन साल 2009 से 2013 तक लोक सेवा आयोग के पद पर सेवाएं दे रहे थे। तीसरे पन्ने पर उन्होंने जिक्र किया है कि साल 2014 में उन्होंने कान की बीमारी से जंग हार ली। 

विज्ञापन
retired major general wrote suicide note four days before committed suicide

वह पिछले करीब दो साल से टिनिटस की बीमारी से परेशान थे। इस दौरान उन्होंने 2003-14 तक इस बीमारी का इलाज किया। लेकिन इलाज करने के बावजूद इस बीमारी से ठीक नहीं हो सके। आखिर में दो साल से कान की बीमारी से परेशान होकर रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने अपने ही घर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed