{"_id":"5bf267a3bdec22696f009c03","slug":"recruitment-of-325-conductors-in-hrtc-on-outsource-basis-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: आउटसोर्स पर ही होगी 325 पदों पर ये भर्ती, कंपनियों से मांगीं निविदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: आउटसोर्स पर ही होगी 325 पदों पर ये भर्ती, कंपनियों से मांगीं निविदाएं
Mon, 19 Nov 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में आउटसोर्स पर कंडक्टरों की भर्ती करने के फैसले पर प्रदेश सरकार अडिग है। कर्मचारियों के भारी विरोध के बाद भी निगम प्रबंधन ने 325 कंडक्टरों की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनियों से निविदाएं मांग ली गई हैं।
2 of 5
6 दिसंबर को 3 बजे निगम प्रबंधन कार्यालय में इसकी फाइनेंशियल बिड खुलेगी। वर्तमान में एचआरटीसी में 1000 से अधिक कंडक्टरों के पद खाली चल रहे हैं। नियमित भर्ती के बजाय इन्हें आउटसोर्स पर भरा जाना है। इन कंडक्टरों को कितना वेतन दिया जाना है, यह तय नहीं किया गया है।
3 of 5
फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद इस पर स्थिति साफ होगी। हालांकि, निगम प्रबंधन का मानना है कि इन कंडक्टरों को तनख्वाह और अन्य वित्तीय लाभ कंपनी की ओर से तय होने हैं। लेकिन बसों में टिकट की चेकिंग का काम एचआरटीसी प्रबंधन का रहेगा। अगर यह कंडक्टर टिकट में हेराफेरी करते हैं तो निगम प्रबंधन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंपनी को प्रशिक्षण प्राप्त कंडक्टरों को ही बसों में चढ़ाना होगा। इसके लिए कंपनी की ओर से निगम प्रबंधन को इन कंडक्टरों का एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र देना होगा। एचआरटीसी सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि आउटसोर्स पर कंडक्टरों की भर्ती के लिए कंपनियों से निविदाएं मांग ली गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एचआरटीसी में आउटसोर्स से कंडक्टरों की भर्ती का विरोध पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली भी कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से अनुबंध आधार पर भर्ती करने की बात कही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।