फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

Tue, 26 Jan 2016 10:14 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

padam bhushan award to anupam kher, said thanks to shimla.

देश का प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद बालीवुड के अभिनेता अनुपम खेर ने कहा - शुक्रिया शिमला! आज ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी खबर है। मुझे मेरे लिए देश का सबसे बड़ा अवार्ड मिला है तो ये शिमला की बदौलत ही मिला है।

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

padam bhushan award to anupam kher, said thanks to shimla.

शिमला ने ही मेरी नींव बनाई है। आज जहां भी हूं और जो भी हूं शिमला की वजह से हूं। मैं इसी शहर में पैदा हुआ, यहीं बचपन गुजरा और यहीं से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस सम्मान के लिए मैं समूचे देश के लोगों का भी आभार जताता हूं।

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

padam bhushan award to anupam kher, said thanks to shimla.

पदमभूषण अवार्ड की घोषणा के बाद मुंबई संपर्क करने पर अनुपम खेर ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर विशेष बातचीत की। अनुपम बोले - देश के इस गौरवपूर्ण अवार्ड को पाने के बाद मैं बहुत खुश हूं। शिमला और हिमाचल के अपने लोगों से एक ही बात कहना चाहूंगा कि सपने देखो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

padam bhushan award to anupam kher, said thanks to shimla.

मैंने भी सपने देखे और सच होते गए। आज एक और सपना सच हो गया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। पर इस खुशी को शिमला के अपने लोगों से साझा नहीं करूं, ये कैसे हो सकता है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं।

विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

padam bhushan award to anupam kher, said thanks to shimla.

मैं शिमला के रहने वाले स्वर्गीय पुष्करनाथ खेर का बेटा हूं। पिताजी का तो शिमला से बहुत ही गहरा लगाव था, उन्होंने शिमला में ही मुझे पाला-पोसा और बड़ा किया। आज वे नहीं हैं। होते तो उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed